फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहत के लिए नुकसानदायक है इस समय पानी का सेवन करना

Wed, 03 Feb 2021 05:58 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जल के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है - फोटो : Pixabay
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पानी का सेवन करना जरूरी है। संसार में जितने भी प्राणी हैं सभी को जल की आवश्यकता पड़ती है। जल के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। हमारे शरीर में 60 प्रतिशत पानी पाया जाता है। अममून जब हमें प्यास लगती है तब हम पानी का सेवन कर लेते हैं, परंतु ऐसा करना ठीक नहीं है। आज हम आपको बताएंगे कि किस समय पानी का सेवन नहीं करना चाहिए।


 
विज्ञापन

2 of 7
शरीर के लिए पानी बहुत जरूरी होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : water bottle
शरीर के लिए जरूरी है जल
  • शरीर के लिए पानी बहुत जरूरी होता है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए दिनभर में कम से कम 2 लीटर पानी का सेवन करना चाहिए।

 
विज्ञापन

3 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सही मात्रा में पानी का सेवन करने के फायदे
  • सही मात्रा में जल का सेवन करने से शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है। पानी का सही मात्रा में सेवन बॅाडी सेल्स को मजबूत बनाने का काम भी करता है।

 

4 of 7
पानी का सेवन न करने से कमजोरी होने लगती है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
पर्यापत मात्रा में पानी का सेवन न करने के नुकसान
  • पर्यापत मात्रा में पानी का सेवन न करने से कमजोरी होने लगती है। शरीर में पानी की कमी से कई तरहों की बीमारियों के होने का खतरा रहता है।
 
विज्ञापन

5 of 7
सोने से ठीक पहले पानी का सेवन नहीं करना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
सोने से ठीक पहले पानी का सेवन न करें
  • सोने से ठीक पहले पानी का सेवन करने से सेहत को नुकसान हो सकता है। अगर आप सोने से ठीक पहले पानी का सेवन करेंगे तो आपको रात में बार-बार टॅायलेट जाना पड़ सकता है, जिससे आपकी नींद ठीक से पूरी नहीं हो पाएगी। नींद पूरी न होने से कई तरहों की बीमारियों का खतरा रहता है। 

 
विज्ञापन

6 of 7
रात को खाना खाने के आधे घंटे बाद पानी का सेवन करें- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
रात को इस समय पानी का सेवन करना है लाभदायक
  • रात को खाना खाने के आधे घंटे बाद पानी पीना सेहत के लिए लाभदायक होता है। इस समय पानी का सेवन करने से शरीर में मौजूद टॅाक्सिन बाहर निकलते हैं। इस समय गुनगुना पानी का सेवन करने से डाइजेस्टिव सिस्टम ठीक तरीके से काम करता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सोने से आधा घंटा पहले कर सकते हैं पानी का सेवन
  • अगर आपको सोने से पहले पानी पीने की आदत है तो सोने से आधा घंटा पहले पानी का सेवन कर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें