सेहतमंद रहने के लिए जरूरी है कि आप अपने वजन पर नियंत्रण करें। स्वस्थ इंसान का वजन उसकी लंबाई के हिसाब से कितना होना चाहिए इसके लिए मानक तय हैं। ऐसे में आपको बीएमआई यानी की बॉडी मास्क इंडेक्स के बारे में जानकारी होनी चाहिए। ये ही वो जरिया है जिसके आधार पर यह पता लगाया जाता है कि आप लंबाई और वजन के हिसाब से संतुलित और स्वस्थ हैं।