फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali Safety Tips: पटाखों से जल गई त्वचा? इन असरदार उपायों से दर्द-जलन में मिलता है तुरंत आराम

Tue, 21 Oct 2025 08:22 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • डॉक्टर बताते हैं, दिवाली के दौरान अगर जाने-अनजाने आपको पटाखे से चोट लग जाए, त्वचा जल जाए या आंखों में जलन-लालिमा हो जाए तो कुछ उपायों से इसमें आराम पाया जा सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
दिवाली में त्वचा की जलन - फोटो : Freepik.com
दिवाली रोशनी, रंगों और खुशियों का त्योहार है। हर घर दीपों से जगमगा उठता है, बच्चे और बड़े सभी दीपक और पटाखे जलाने का आनंद लेते हैं। लेकिन इस उत्सव के दौरान अपनी सुरक्षा और सेहत को लेकर सावधानी बरतते रहना भी जरूरी हो जाता है।

पटाखों की चिंगारी से हाथ या त्वचा जलना, दिवाली पर होने वाली सबसे आम दुर्घटनाओं में से एक है। अक्सर उत्साह में हम सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर देते हैं, जो त्योहार के सारे मजे को किरकिरा कर देता है।

मेडिकल रिपोर्ट्स पर नजर डालें तो पता चलता है कि हर साल दीपावली के बाद आंखों में चोट-जलन और त्वचा से संबंधित घटनाएं काफी बढ़ जाती हैं। बच्चे इसका सबसे ज्यादा शिकार होते हैं। दिवाली के उत्सव के दौरान आप भी पटाखे जलाते समय विशेष सावधानी बरतें। 
विज्ञापन

2 of 5
दिवाली उत्सव के दौरान बरतें सावधानी - फोटो : Freepik.com
पटाखों से चोट लग जाए तो क्या करें?

डॉक्टर बताते हैं, दिवाली के दौरान अगर जाने-अनजाने आपको पटाखे से चोट लग जाए, त्वचा जल जाए या आंखों में जलन-लालिमा हो जाए तो कुछ उपायों से इसमें आराम पाया जा सकता है। आइए जानते हैं कि अगर आपकी त्वचा जल जाए या किसी तरह की चोट लग जाए तो क्या उपाय करके आराम पाया जा सकता है?
  • डॉक्टर कहते हैं, अगर पटाखे से त्वचा जल जाए तो घबराएं नहीं। तुरंत उस जगह को ठंडे पानी से धोएं। यह त्वचा की गर्मी और जलन को कम करता है। 5-10 मिनट तक जलने वाले हिस्से को बहते पानी में रखें। ध्यान रखें कि बर्फ सीधे न लगाएं क्योंकि यह जली हुई त्वचा को और नुकसान पहुंचा सकता है।
पानी से ठंडक मिलने के बाद एक साफ सूती कपड़े से हल्के हाथ से पोंछ लें। इसके बाद जलन वाले हिस्से को खुला छोड़ दें ताकि हवा लग सके। इससे सूजन और फफोले बनने की आशंका कम होती है। 
विज्ञापन

3 of 5
एलोवेरा के फायदे - फोटो : Freepik.com
एलोवेरा जेल से मिलता है आराम

अगर जलन हल्की है तो एलोवेरा जेल सबसे असरदार घरेलू उपाय है। एलोवेरा में ठंडक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो त्वचा की सूजन और दर्द को तुरंत कम करते हैं। जले हुए हिस्से को साफ पानी से धोने के बाद, उस पर एलोवेरा जेल लगाएं। आप चाहे तो फ्रेश एलोवेरा पत्ते का जेल भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

यह उपाय त्वचा की हीलिंग प्रक्रिया को तेज करता है और निशान पड़ने से भी बचाता है।

4 of 5
हल्दी से त्वचा के फायदे - फोटो : Freepik.com
हल्दी और नारियल तेल का मिश्रण लगाएं

हल्दी में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं जो इंफेक्शन से बचाते हैं, जबकि नारियल तेल त्वचा को मॉइस्चराइज करता है और नई कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है। यह उपाय खासकर छोटे जलने के मामलों में बहुत फायदेमंद है। हल्दी बैक्टीरिया को खत्म करती है और सूजन कम करती है, जबकि नारियल तेल स्किन को ठंडक और पोषण देता है।

अगर जलन गहरी हो या फफोले पड़ गए हों, तो इस उपाय को डॉक्टर की सलाह के बाद ही अपनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डॉक्टरी सलाह जरूरी - फोटो : Adobe stock
शहद लगाने से भी मिलता है आराम

शहद एक प्राकृतिक हीलिंग एजेंट है जिसमें एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। यह त्वचा की नमी बनाए रखता है और इंफेक्शन से बचाता है। जले हुए हिस्से को साफ और सूखा कर लें, फिर एक साफ रुई की मदद से उस पर पतली परत में शहद लगाएं। शहद से त्वचा जल्दी भरती है और निशान भी हल्के पड़ जाते हैं। यह उपाय हल्के जलने की स्थिति में बहुत असरदार होता है।

अगर त्वचा पर फफोले बन जाएं या तेज दर्द हो जो कम न हो रहा हो तो ऐसी स्थिति में तुरंत नजदीकी अस्पताल या त्वचा विशेषज्ञ से संपर्क करें। ध्यान रहे इनमें से किसी भी उपाय का इस्तेमाल करने से पहले किसी डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।


-------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें