फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Breathlessness: अक्सर सांस फूलने की दिक्कत ने कर दिया है परेशान? कमजोर तो नहीं हो गया आपका दिल और फेफड़े

Sun, 28 Sep 2025 08:13 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • अक्सर सांस फूलने की समस्या को हल्के में न लें, ये गंभीर बीमारियों का एक चेतावनी संकेत हो सकता है। अगर यह बार-बार हो रहा है या बिना वजह हो रहा है, तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।
  • यहां ध्यान देने वाली बात ये भी है कि हर बार सांस फूलने की दिक्कत हार्ट अटैक ही नहीं होती है।
विज्ञापन
1 of 5
सांस फूलने की समस्या के बारे में जानिए - फोटो : Adobe Stock
क्या आपको भी सीढ़ियां चढ़ते या हल्का सा काम करने पर सांस चढ़ने की दिक्कत महसूस होती है? सांस फूलने की समस्या बहुत आम है, ये किसी को भी हो सकती है। आमतौर पर लोग इसे थकान या उम्र बढ़ने का असर मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, हालांकि अगर ये दिक्कत आपको अक्सर बनी रहती है तो सावधान हो जाइए, कुछ स्थितियों में ये गंभीर और जानलेवा समस्याओं का संकेत भी हो सकती है।

सांस फूलने की समस्या को आमतौर पर फेफड़ों में होने वाली दिक्कत मानकर अनदेखा कर दिया जाता है। डॉक्टर बताते हैं, हार्ट अटैक जैसी जानलेवा स्थिति में भी लोगों को सांस फूलने की गंभीर दिक्कत देखी जाती रही है। हार्ट अटैक में सांस फूलना तो सबसे आम और शुरुआती लक्षणों में से एक है।

यही कारण है कि अक्सर बनी रहने वाली इस दिक्कत को अनदेखा नहीं करना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 5
सांस लेने में होने वाली दिक्कत - फोटो : Freepik.com
सांस फूलने की दिक्कत को न करें इग्नोर

डॉक्टर कहते हैं, अक्सर सांस फूलने की समस्या को हल्के में न लें, ये गंभीर बीमारियों का एक चेतावनी संकेत हो सकता है। अगर यह बार-बार या बिना वजह हो रहा है, तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।

यहां ध्यान देने वाली बात ये भी है कि हर बार सांस फूलने की दिक्कत हार्ट अटैक ही नहीं होती है। इसलिए इसके सही कारणों को समझना और उसके आधार पर इलाज प्राप्त करना बहुत जरूरी हो जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
हार्ट अटैक के कारण सांस फूलने की समस्या - फोटो : Adobe stock Images
हार्ट अटैक में सांस फूलने की दिक्कत

शोध बताते हैं कि करीब 40% हार्ट अटैक के मरीजों में सांस फूलने की शिकायत देखी जाती है। यह संकेत है हृदय पर बहुत ज्यादा दबाव का होता है जिसमें तुरंत मेडिकल मदद लेनी चाहिए।

जब किसी व्यक्ति को हार्ट अटैक होता है, तो हृदय की मांसपेशियों को रक्त और ऑक्सीजन की आपूर्ति अचानक रुक जाती है। हृदय सही तरीके से पंप नहीं कर पाता और फेफड़ों में खून का दबाव बढ़ने लगता है। इससे ऑक्सीजन का स्तर घट जाता है और रोगी को तुरंत सांस लेने में कठिनाई होने लगती है। यही कारण है कि हार्ट अटैक के साथ सीने में दर्द के अलावा अचानक सांस फूलना एक आम लक्षण है। 

4 of 5
अस्थमा अटैक में होने वाली दिक्कतें - फोटो : Freepik.com
अस्थमा अटैक भी हो सकता है कारण

हार्ट अटैक में सांस की होने वाली ये दिक्कत अस्थमा के रोगियों में भी देखी जाती रही है। 

अस्थमा फेफड़ों की क्रॉनिक बीमारी है जिसमें वायुमार्ग में सूजन हो जाती है। जब किसी को अस्थमा का अटैक आता है तो उसे सीटी जैसी आवाज के साथ सांस लेने में तकलीफ होने लगती है जिसके कारण वह तेज-तेज सांस लेने लगता है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, दुनियाभर में लगभग 26 करोड़ लोग अस्थमा से प्रभावित हैं और उनमें सांस फूलना सबसे आम लक्षण है। अस्थमा का समय पर इलाज और बचाव के उपाय करते रहना बहुत जरूरी है, ये गंभीर समस्याओं का कारण बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एनीमिया और सांस की - फोटो : Freepik.com
आपको एनीमिया तो नहीं?

बार-बार सांस फूलने की दिक्कत एनीमिया का भी संकेत हो सकती है। एनीमिया की स्थिति में शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा कम हो जाती है। हीमोग्लोबिन का काम शरीर तक ऑक्सीजन पहुंचाना है। जब खून में पर्याप्त हीमोग्लोबिन नहीं होता, तो ऑक्सीजन पूरे शरीर तक सही मात्रा में नहीं पहुंच पाती। इसके कारण थोड़ी सी मेहनत या चलने-फिरने पर भी सांस फूलने लगती है। 

आंकड़ों के मुताबिक वैश्विक स्तर पर लगभग 25% आबादी एनीमिया का शिकार हो सकती है। महिलाओं और बच्चों में यह समस्या अधिक देखी जाती है। 



----------------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें