डॉ. पंकज शुक्ला (डिप्टी डायरेक्टर हेल्थ, भोपाल) ने बताया कि डेंगू से 1 या 2 फीसदी मरीजों में ही प्लेटलेट्स कम होते हैं। कई बार वायरल बुखार में प्लेटलेट्स कम हो जाते हैं, जबकि डेंगू में कम नहीं होते। प्लेटलेट्स कम होने को डेंगू से जोड़कर देखा जाना गलत है। ध्यान रखने की बात यह है कि डेंगू में ब्लीडिंग शुरू नहीं हुई हो और प्लेटलेट्स कम हो जाएं तो भी कोई खतरा नहीं रहता।