फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे बच्चों को कितनी मात्रा में सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना चाहिए? जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ

Mon, 31 Aug 2020 05:14 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इस कोरोना काल में वायरस से बचने के लिए अगर सबसे ज्यादा किसी इस्तेमाल किया जा रहा है तो वो है मास्क और सैनिटाइजर। चूंकि कई लोग बाहर आ-जा रहे हैं, ऐसे में मास्क तो पहनते ही हैं, लेकिन अगर उन्हें लगता है कि उन्होंने किसी ऐसी चीज को छू लिया है, जिससे वायरस के आने का खतरा है तो तुरंत सैनिटाइजर का इस्तेमाल करते हैं। इस महामारी की शुरुआत में भी लोगों से कहा गया था कि अगर आप घर से बाहर जा रहे हैं तो सैनिटाइजर की एक छोटी बोतल अपने साथ हमेशा रखें, ताकि जरूरत पड़ने पर उसका इस्तेमाल कर सकें। हालांकि कई रिपोर्ट में ऐसा भी कहा गया है कि सैनिटाइजर का ज्यादा इस्तेमाल भी हानिकारक होता है, ऐसे में बच्चों को इससे सबसे ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। अब सवाल ये उठता है कि आखिर छोटे बच्चों को कितनी मात्रा में सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना चाहिए? आइए जानते हैं इसपर विशेषज्ञ क्या कहते हैं...
विज्ञापन

2 of 7
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
छोटे बच्चों को कितनी मात्रा में सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना चाहिए? 
  • दिल्ली के लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज के डॉ. मधुर यादव के मुताबिक, 'सैनिटाइजर का इस्तेमाल बाहरी वस्तु के संपर्क में आने के बाद करते हैं, ताकि अगर वायरस होगा तो नष्ट हो जाएगा। जहां तक छोटे बच्चे की बात है तो अगर वो घर पर ही रहते हैं तो उन्हें साबुन पानी से हाथ धोने की आदत डलवाएं। सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना है तो कर सकते हैं, सिर्फ इतना ध्यान रखना है कि वे हाथ में इसे अच्छी तरह से लगाएं।'  
विज्ञापन

3 of 7
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
कोरोना के एसिम्पटोमेटिक और सिम्पटोमेटिक मरीजों के लक्षणों में क्या अंतर है? 
  • डॉ. मधुर यादव बताते हैं, 'कोविड-19 एक वायरस है जो हर व्यक्ति को एक जैसे प्रभावित नहीं करता है। संक्रमित होने के बाद भी स्वस्थ दिखने वाले एसिम्पटोमेटिक होते हैं। दरअसल, किसी में कम लक्षण आते हैं, तो किसी में वायरस बहुत ज्यादा असर करता है। संक्रमण ज्यादा होने पर सिम्पटोमेटिक कहा जाता है। वायरस कितना असर करेगा, यह इम्यूनिटी और स्वास्थ्य पर निर्भर करता है।'  

4 of 7
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
स्कूल जाने वाले छात्र किस तरह की सावधानी रखें? 
  • डॉ. मधुर यादव बताते हैं, 'अगर अब स्कूल खोलने की बात होती है तो जाहिर है न्यू नॉर्मल में रहना होगा। सभी को वायरस से बचने के लिए नियमों के बारे में पता है। सिर्फ उसी का पालन करना है। छात्र भी आपस में दूरी बनाकर रखें, मास्क लगाएं और किसी से बहुत ज्यादा पास जाकर बातचीत न करें।' 
विज्ञापन

5 of 7
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
कई जगह कोरोना के मामले फिर बढ़ने लगे हैं, इसका क्या कारण हो सकता है?
  • डॉ. मधुर यादव के मुताबिक, 'समाज में कई लोग ऐसे होते हैं, उन्हें जितना भी समझाएं वे समझते नहीं हैं। उन्हें लगता है कि उन्हें या उनके परिवार को कुछ नहीं होगा या दूसरों को तो कहते हैं, लेकिन खुद नियमों का उल्लंघन करते रहते हैं। महामारी के दौरान नियमों का उल्लंघन होते ही खतरा बढ़ जाता है। कई केस इसी तरह से आते हैं। एक और बात यह कि ऐसे लोग वैक्सीन और दवा की बात करते हैं, लेकिन मास्क नहीं लगाते हैं और अपनी मनमानी करते हैं।' 
विज्ञापन

6 of 7
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
बुजुर्ग अगर बाहर नहीं जा रहे हैं तो कैसे संक्रमित हो सकते हैं? 
  • डॉ. मधुर यादव बताते हैं, 'घर के अन्य सदस्य जो बाहर जा रहे हैं, उनके जरिए बुजुर्ग संक्रमित हो सकते हैं। अक्सर यह देखा गया है कि बच्चों में वायरल लोड बहुत ज्यादा होता है, लेकिन उनमें ज्यादा लक्षण नजर नहीं आते हैं। वहीं बुजुर्गों में संक्रमण जल्दी होता है और लक्षण भी जल्दी दिखने लगते हैं। इसलिए बुजुर्गों का ध्यान रखना है। अगर वो संक्रमित हो गए तो उनके ठीक होने में काफी वक्त लग जाता है। इसीलिए बुजुर्गों को बाहर जाने के लिए मना किया जा रहा है। और हां, घर के बुजुर्ग बाहर से आने वालों के सीधे संपर्क में न आएं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
क्या ऑफिस से घर आने पर नहाना जरूरी है? 
  • डॉ. मधुर यादव कहते हैं, 'सामान्य समय में भी ऑफिस से या बाहर से घर आने पर हाथ-पैर धोते हैं। इस वक्त थोड़ा अलग है, अगर नहाना नहीं चाहते हैं तो कपड़े जरूर बदल लें और बाहर के कपड़ों को साबुन पानी से धो लें। साथ ही गर्म पानी से हाथ-पैर धो लें, क्योंकि कई लोग एसिम्प्टोमेटिक होते हैं। अगर अनजाने में आप उनके संपर्क में आ गए हैं, तो वायरस से आप संक्रमित हो सकते हैं। इसके अलावा बाहर जाते समय सिर को कैप या गमछे आदि से ढक लें, ताकि अगर कोई खांसता या छींकता भी है तो सिर भी सुरक्षित रहे।' 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें