फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Vaccine: क्या भारत में भी लोगों को मुफ्त में मिलेगी कोरोना वैक्सीन? इस देश ने तो कर दी घोषणा

Thu, 17 Sep 2020 02:07 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Coronavirus Vaccine updates - फोटो : Pixabay/Amarujala
कोरोना वायरस से निपटने के लिए वैक्सीन तो बनाई जा रही है, लेकिन वो आम लोगों को कब तक मिलेगी, कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता। हालांकि वैक्सीन बनाने वाली कई कंपनियों और देशों ने यह दावा किया है कि इस साल के अंत तक वैक्सीन उपलब्ध हो जाएगी। ऐसा दावा करने वालों में अमेरिका भी शामिल है। हालांकि वैक्सीन की कीमत क्या होगी, इसको लेकर कई लोग चिंतित हैं, क्योंकि अगर वैक्सीन की कीमत ज्यादा होगी तो इससे उन लोगों को काफी दिक्कतें हो सकती हैं जो रोज की कमाई कर अपना गुजारा करते हैं। इस बीच अमेरिका ने वैक्सीन को लेकर एक ऐसा फैसला किया है, जिसने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप सरकार ने बुधवार को अमेरिकी संसद को बताया कि कोरोना की वैक्सीन लोगों को मुफ्त में उपलब्ध कराई जाएगी। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप सरकार ने बुधवार को कोरोना वैक्सीन से जुड़ी एक रिपोर्ट कांग्रेस को सौंपी और बताया कि वैक्सीन के लिए आम नागरिकों से पैसे नहीं लिए जाएंगे। सरकार का कहना है कि सभी राज्यों को भी इसके बारे में एक बुकलेट जारी कर बताया गया है। 
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बुकलेट के मुताबिक, अमेरिका में लोगों को कोरोना का टीका लगाने के एक अभियान चलाया जाएगा, जिसके लिए स्वास्थ्य संगठनों और रक्षा विभाग ने योजना तैयार कर ली है। माना जा रहा है कि इस अभियान को इस साल के अंत तक या अगले साल जनवरी में शुरू किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वैक्सीन के वितरण का काम अमेरिका के प्रतिरक्षा विभाग का मुख्यालय पेंटागन करेगा जबकि वैक्सीन लगाने का काम सिविल स्वास्थ्य कार्यकर्ता करेंगे। 

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कब आएगी अमेरिका की वैक्सीन? 

हाल ही में एक रिपोर्ट आई थी, जिसमें बताया गया था कि अमेरिकी फार्मा कंपनी 'फाइजर' की वैक्सीन अक्तूबर के आखिर तक उपलब्ध हो सकती है। बायोएनटेक कंपनी के सीईओ और को-फाउंडर उगुर साहिन ने एक निजी न्यूज चैनल से इंटरव्यू के दौरान यह जानकारी दी थी। दरअसल, इस वैक्सीन को फाइजर और जर्मन कंपनी बायोएनटेक ने मिलकर बनाया है। 
विज्ञापन

5 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
भारत में कब आएगी वैक्सीन?  

हाल ही में स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने सोशल मीडिया संडे संवाद प्लेटफॉर्म पर अपने फॉलोवर्स से बात करते हुए बताया था कि कोरोना वैक्सीन अगले साल यानी 2021 की पहली तिमाही में तैयार हो सकती है, लेकिन इसके लिए कोई तारीख निर्धारित नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
क्या भारत में भी मुफ्त में मिलेगी वैक्सीन? 

संडे संवाद के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कहा था कि वैक्सीन सबसे पहले उन लोगों को दी जाएगी, जिन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है और इसके लिए कीमत मायने नहीं रखेगी। उन्होंने कहा था कि सरकार वरिष्ठ नागरिकों और उच्च जोखिम वाले जगहों पर काम कर रहे लोगों को आपात वैक्सीन देने पर विचार कर रही है। हालांकि उन्होंने इस बारे में कुछ भी नहीं बताया है कि भारत के सभी लोगों को वैक्सीन मुफ्त में मिलेगी या नहीं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें