फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Vaccine: कोरोना वैक्सीन पर बड़ी खुशखबरी, रूस में इसी हफ्ते लोगों को मिल सकता है टीका

Mon, 07 Sep 2020 02:07 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Coronavirus vaccine updates - फोटो : Pixabay/Amarujala
रूस ने कोरोना वैक्सीन बनाकर पहले ही दुनिया को चौंका दिया था और अब एक बार फिर वहां से एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि रूस में इसी हफ्ते कोरोना वैक्सीन लोगों के लिए उपलब्ध हो जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस के एक अधिकारी ने कहा है कि 'स्पूतनिक वी' वैक्सीन को इसी हफ्ते आम नागरिकों के लिए जारी कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पिछले महीने 11 अगस्त को इस वैक्सीन को लॉन्च किया था। उन्होंने बताया था कि वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित और प्रभावी है और इसकी डोज उनकी बेटी ने भी ली है। आइए जानते हैं इस वैक्सीन से जुड़े ताजा अपडेट्स क्या हैं...
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
रूसी न्यूज एजेंसी ताश (TASS) के मुताबिक, रशियन साइंस एकेडमी डिप्टी डायरेक्टर डेनिस लोगुनोव ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय इस वैक्सीन का टेस्ट शुरू करने जा रहा है और हम जल्द ही इसकी अनुमति ले लेंगे और उसके बाद इसे बड़े पैमाने पर इस्तेमाल के लिए जारी किया जाएगा।  
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
रिपोर्ट्स के मुताबिक, डेनिस लोगुनोव ने कहा कि आम लोगों को वैक्सीन उपलब्ध कराने के लिए प्रक्रिया है, जिसकी अनुमति 10 से 13 सितंबर के बीच प्राप्त करनी है। इसके बाद लोगों को बड़े पैमाने पर वैक्सीन की खुराक देनी शुरू हो जाएगी।  

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इससे पहले पिछले महीने गमलेया रिसर्च सेंटर के निदेशक अलेक्जेंडर गिंट्सबर्ग ने संकेत दिया था कि सितंबर में 15-20 तारीख के बीच बड़े पैमाने पर देश में टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया था कि अभी वैक्सीन के दो बैचों को विकसित किया गया है, जिसकी पहले जांच की जाएगी और यह जांच संभवत: 15-20 सितंबर के बीच पूरी हो जाएगी। 

विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मॉस्को के गमलेया रिसर्च इंस्टिट्यूट द्वारा विकसित इस वैक्सीन के ट्रायल से संबंधित एक रिपोर्ट हाल ही में चिकित्सा जगत से जुड़े शोध प्रकाशित करने वाली लैंसेट पत्रिका में प्रकाशित हुई थी। इसमें बताया गया था कि वैक्सीन सुरक्षित पाई गई है। लोगों पर किए गए परीक्षण में इस वैक्सीन से किसी में भी किसी तरह का साइड-इफेक्ट नजर नहीं आया है बल्कि इससे उनके शरीर में कोरोना से लड़ने के लिए एंटीबॉडी तैयार हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
भारत में भी इस वैक्सीन के उत्पादन को लेकर बातचीत चल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस ने वैक्सीन से जुड़ा डाटा भारतीय अधिकारियों के साथ साझा किया है। फिलहाल भारत सरकार इसका बारीकी से अध्ययन कर रही है। भारत में रूस के राजदूत निकोलेय कुदाशेव ने कहा है कि कुछ जरूरी तकनीकी प्रक्रियाओं के बाद वैक्सीन बड़े पैमाने पर इस्तेमाल की जा सकेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें