बीते दिनों लगे लॉकडाउन की वजह से लोगों की दिनचर्या पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गई है। लोग सही से व्यायाम नहीं कर पा रहे हैं, साथ ही लगातार घर में रहने के कारण ज्यादा तला-भुना खाना या फिर बैठे रहने के कारण वजन बढ़ने की समस्या भी हो गई है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारी रसोई में आसानी से मिलने वाला प्याज वजन कम करने में आपकी मदद कर सकता है। प्याज में क्वेरसेटिन नाम का फ्लेवोनॉइड होता है, जिससे शरीर के विभिन्न हिस्सों में जमा चर्बी को कम करने में मदद मिलती है। यह आपकी चयापचय की प्रक्रिया को सही करता है। तो चलिए जानते हैं कि किस तरह से प्याज का सेवन करके आप अपना वजन कम कर सकते हैं।