फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Vaccine: क्या भारत में जारी रहेगा ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन का ट्रायल? कंपनी ने बताया सबकुछ

Wed, 09 Sep 2020 09:05 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Coronavirus vaccine updates - फोटो : Pixabay/Amarujala
भारत समेत दुनियाभर को अगर कोरोना की किसी वैक्सीन से सबसे ज्यादा उम्मीदें हैं, तो वो ऑक्सफोर्ड और एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन है। इसे वैक्सीन की रेस में सबसे आगे माना जा रहा है, लेकिन इसमें एक समस्या आ गई है, जिसकी वजह से ब्रिटेन में इसके ट्रायल को रोक दिया गया है। बताया जा रहा है कि परीक्षण के दौरान वैक्सीन की खुराक लेने वाला एक व्यक्ति अचानक बीमार पड़ गया, जिसके बाद परीक्षण को तत्काल प्रभाव से रोकने का फैसला किया गया। इस वैक्सीन का ट्रायल भारत में भी चल रहा है। ऐसे में यह सोचना जायज है कि क्या भारत में इसका ट्रायल जारी है या यहां भी उसे रोक दिया गया है? इस सवाल का जवाब दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन निर्माता कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने दे दिया है। 
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • सीरम इंस्टीट्यूट ने बताया कि ऑक्सफोर्ड और एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन का ट्रायल भारत में जारी है, यहां किसी तरह की कोई समस्या नहीं आई है। आपको बता दें कि इस वैक्सीन को ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा विकसित किया गया है और भारतीय कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट इसका चिकित्सीय परीक्षण भारत में कर रही है।   
विज्ञापन

3 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
  • भारत के दवा महानियंत्रक ने पिछले महीने ही सीरम इंस्टीट्यूट को इस वैक्सीन का भारत में दूसरे और तीसरे चरण का परीक्षण करने की अनुमति दी थी। दरअसल, सीरम इंस्टीट्यूट ने एस्ट्राजेनेका के साथ इस वैक्सीन की एक अरब खुराक का उत्पादन करने के लिए साझेदारी की है। 

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
वैक्सीन लेने वाले व्यक्ति को क्या हुआ है? 
  • एस्ट्राजेनेका ने वैक्सीन लेने वाले व्यक्ति में संभावित साइड-इफेक्ट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। उसने इसे ऐसी संभावित बीमारी बताया है, जिसकी जानकारी शायद उन्हें भी नहीं है। 
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
क्या फिर से शुरू हो पाएगा परीक्षण? 
  • सीरम इंस्टीट्यूट ने बताया कि व्यक्ति को अज्ञात बीमारी होने के बाद एस्ट्राजेनेका कंपनी ने परीक्षण की मानक समीक्षा को देखते हुए आगे का परीक्षण स्थगित कर दिया है। फिलहाल उसके सुरक्षा आंकड़ों की समीक्षा की जा रही है। माना जा रहा है कि कुछ दिनों में ट्रायल दोबारा शुरू हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
किसी एक के बीमार होने पर क्यों रोक दिया जाता है ट्रायल? 
  • बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बड़े ट्रायल में किसी का बीमार पड़ना सामान्य बात है और जब कभी भी परीक्षण में शामिल किसी व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया जाता है और उसके बीमार पड़ने का कारण तुरंत पता नहीं चल पाता है तो ट्रायल को तत्काल प्रभाव से रोक दिया जाता है। उसके बाद ध्यानपूर्वक उसकी जांच की जाती है, ताकि वैक्सीन की सुरक्षा को लेकर किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें