जैसे-जैसे कोरोना संक्रमण का मामला दुनियाभर में बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे वैक्सीन के आने को लेकर लोगों की उत्सुकता और बेचैनी भी बढ़ती जा रही है। इस समय पूरी दुनिया को कोरोना की वैक्सीन का ही इंतजार है ताकि इस बीमारी से छुटकारा पाया जा सके। दुनिया के कई देश वैक्सीन बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं, जिसमें अमेरिका की ड्रग कंपनी मॉडर्ना भी शामिल है। इस वैक्सीन के ट्रायल को लेकर एक अच्छी खबर सामने आ रही है। कंपनी के मुताबिक, इस वैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल 30 हजार लोगों पर किया जा रहा है, जिसमें भारतीय भी शामिल होंगे और सबसे खास बात कि ट्रायल में शामिल होने के लिए अब तक 40 फीसदी यानी 13 हजार से ज्यादा लोगों ने रजिस्ट्रेशन भी करा लिया है।