फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Vaccine: स्वदेशी वैक्सीन पर अच्छी खबर, आज से शुरू हो सकता है दूसरे चरण का ट्रायल, जानें अपडेट्स

Mon, 07 Sep 2020 02:15 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कोरोना वैक्सीन - फोटो : Pixabay/Amarujala
भारत समेत दुनियाभर में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। यहां पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 90 हजार से ज्यादा नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसी के साथ भारत ब्राजील को पीछे छोड़कर कोरोना संक्रमण से दूसरा सबसे ज्यादा प्रभावित देश बन गया है। हालांकि इससे निपटने के लिए दुनियाभर में वैक्सीन के ट्रायल चल रहे हैं, जिसमें भारत भी शामिल है। यहां भारत बायोटेक द्वारा विकसित स्वदेशी 'कोवैक्सीन' को लेकर एक अच्छी खबर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ड्रग रेगुलेटरी ने इस वैक्सीन के दूसरे चरण के ट्रायल की मंजूरी दे दी है। माना जा रहा है कि इसका ट्रायल सात सितंबर यानी आज से शुरू हो सकता है। आइए जानते हैं इस स्वदेशी वैक्सीन से जुड़े ताजा अपडेट्स... 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
हेल्थ सर्विस के डायरेक्टर जनरल के एक बयान के मुताबिक, स्वास्थ्य विशेषज्ञों के बीच तीन सितंबर को एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हुई थी, जिसमें भारत बायोटेक की वैक्सीन को लेकर बातचीत हुई और उसे ट्रायल के दूसरे चरण में भेजने पर सहमति बनी।' 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रायल के दूसरे चरण में 380 स्वयंसेवकों पर वैक्सीन का परीक्षण किया जाएगा और डोज देने के बाद अगले चार दिनों तक उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाएगा, ताकि यह देखा जा सके कि वैक्सीन का कोई साइड-इफेक्ट तो नहीं हो रहा।  

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत बायोटेक की इस वैक्सीन का पहले चरण में देश के कई अलग-अलग हिस्सों में ट्रायल हो चुका है। इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में ट्रायल के मुख्य जांचकर्ता डॉ. ई. वेकंट राव का कहना है कि पहले चरण के ट्रायल में इस वैक्सीन के कोई भी साइड-इफेक्ट देखने को नहीं मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
भारत बायोटेक और आईसीएमआर (ICMR) के सहयोग से बनाई गई 'कोवैक्सीन' का पहले चरण में कुल 12 केंद्रों पर ट्रायल चल रहा था, जिसमें महाराष्ट्र के नागपुर में 55 स्वयंसेवकों को वैक्सीन की डोज दी गई थी। बताया गया था कि इसमें से कुछ को वैक्सीन देने के बाद बुखार की समस्या आई थी, लेकिन वो कुछ ही घंटे में ठीक भी हो गए थे। उसके बाद से उनमें किसी भी तरह का कोई साइड-इफेक्ट देखने को नहीं मिला था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें