अब भारत भी कोरोना वैक्सीन बनाने के बिल्कुल करीब पहुंच चुका है। एक वैक्सीन ट्रायल के अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। इसमें सफलता मिलने के बाद ही वैक्सीन आम लोगों तक पहुंच पाएगी। आइए जानते हैं इस बारे में विशेषज्ञ क्या कहते हैं...
भारत में एक वैक्सीन का तीसरा चरण शुरू हो रहा है, यह कब तक लोगों को मिलेगी?
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व सचिव डॉ. नरेंद्र सैनी के मुताबिक, 'वैक्सीन कब तक मिलेगी, अभी कुछ नहीं कह सकते हैं। अभी जो तीसरे चरण का ट्रायल शुरू होने वाला है, उसमें पहले देखना होगा कि एंटीबॉडीज बन रहे हैं, तो कितने बन रहे हैं। एंटीबॉडी देखने में दो-तीन हफ्ते लग जाएंगे। इसके बाद देखा जाएगा कि ये वायरस से लड़ने में कितने असरकारी हैं। फिर देखा जाएगा कि लोगों पर क्या प्रभाव पड़ता है। अभी कोई भी वैज्ञानिक नहीं बता सकता है कि कितने दिन बाद इसमें सफलता मिलेगी। हां पहले चरण और दूसरे चरण में सफलता सकरात्मक संकेत हैं।