फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus vaccine: बाजार में कब आएगी चीन की कोरोना वैक्सीन, कितनी होगी कीमत? जानें ताजा अपडेट्स

Wed, 19 Aug 2020 02:06 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Coronavirus vaccine update - फोटो : social media
कोरोना वायरस से दुनियाभर में अब तक दो करोड़ 20 लाख के करीब लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि सात लाख 75 हजार से अधिक लोगों की इसकी वजह से मौत हो चुकी है। इसके लिए वैक्सीन बनाने का काम तेजी से चल रहा है ताकि लोगों को इस वायरस के संक्रमण से बचाया जा सके। एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिलहाल दुनियाभर में करीब 200 कोरोना वैक्सीन का ट्रायल चल रहा है और 20 से अधिक वैक्सीन मानव परीक्षण के लिए तैयार होने के स्तर पर हैं। इस बीच चीन की एक फार्मा कंपनी ने घोषणा की है कि इस साल के अंत तक वो कोरोना की वैक्सीन बना लेगी। इस कंपनी का नाम सिनोफार्म है। इसके चेयरमैन लिउ जिंगझेन के मुताबिक, वैक्सीन का तीसरे चरण का ट्रायल संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में चल रहा है और इसके दिसंबर तक बाजार में आने की उम्मीद है। आइए जानते हैं इस वैक्सीन की बाजार में कीमत क्या होगी, क्या इसे हर कोई खरीद पाएगा। 
विज्ञापन

2 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
  • मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिनोफार्म के चेयरमैन लिउ जिंगझेन ने खुद इस वैक्सीन के दो डोज लिए हैं। उन्होंने ग्लोबल टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में बताया है कि अब तक उन्हें इसका कोई भी साइड इफेक्ट महसूस नहीं हुआ है। 


विज्ञापन

3 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के बीजिंग और वुहान में ऐसे कई वर्कशॉप हैं, जहां एक साल में क्रमश: 10.2 करोड़ और 10 करोड़ वैक्सीन की डोज का उत्पादन हो सकता है। बताया जा रहा है कि इस वैक्सीन की दो खुराक की कीमत 1000 युआन यानी करीब 10,700 रुपये होगी। 

4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, वैक्सीन की ज्यादा कीमत को लेकर चीन में बहुत से लोगों ने चिंता जाहिर की है, खासकर ग्रामीण इलाकों के लोगों ने। उनका मानना है कि 1000 युआन यानी करीब 10,700 रुपये वैक्सीन की कीमत ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए बहुत महंगी साबित होगी, वो इसे खरीद नहीं पाएंगे। 
विज्ञापन

5 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
  • हालांकि सिनोफार्म की यह वैक्सीन फिलहाल ट्रायल के अंतिम चरण में है। हाल ही में इस वैक्सीन से जुड़ी एक रिपोर्ट आई थी, जिसमें बताया गया था कि शुरुआती और मध्य चरण के ट्रायल में यह असरदार पाई गई है। इसके उपयोग से इम्यून रिस्पॉन्स में एंटीबॉडी पैदा हुईं और यह सुरक्षित भी रही। 
विज्ञापन

6 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
  • आपको बता दें कि चीन में और भी कंपनियां वैक्सीन बना रही हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है। यहां की निजी फार्मा कंपनी सिनोवैक बॉयोटेक भी कोरोना वैक्सीन के प्रोजेक्ट पर काम कर रही है और वो ट्रायल के तीसरे यानी अंतिम चरण में पहुंच चुके हैं। कोरोनावैक (CoronaVac) नाम की इस वैक्सीन का फिलहाल ब्राजील में नौ हजार वॉलिंटियर्स पर ट्रायल चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
  • चीन की कंपनी कैन्सिनो बायोलॉजिक्स इंक (CanSino Biologics Inc) भी वैक्सीन बना रही है। हालांकि इसकी कोरोना वैक्सीन Ad5-nCoV को पेटेंट मिल गया है। वैज्ञानिकों ने उम्मीद जताई है कि इस साल के अंत तक यह वैक्सीन भी बाजार में आ सकती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें