फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus vaccine: अब चीन ने कोरोना वैक्सीन पर दी खुशखबरी, मिल गया पेटेंट, जानें ताजा अपडेट्स

Sun, 16 Aug 2020 09:27 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
China vaccine update - फोटो : social media/Amarujala
रूस की कोरोना वैक्सीन को लेकर अभी चर्चा खत्म भी नहीं हुई है कि चीन ने भी वैक्सीन को लेकर एक खुशखबरी दे दी है। यहां के सरकारी समाचार पत्र ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, कैन्सिनो बायोलॉजिक्स इंक (CanSino Biologics Inc) की कोरोना वैक्सीन Ad5-nCoV को पेटेंट मिल गया है। यह जानकारी नेशनल इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी एडमिनिस्ट्रेशन ने दी है। जानकारी के मुताबिक, वैक्सीन के पेटेंट के लिए 18 मार्च को ही अनुरोध किया गया था, लेकिन 11 अगस्त को इसकी मंजूरी मिली है। इस वैक्सीन को चीनी सेना और कैन्सिनो बायोलॉजिक्स कंपनी ने मिलकर तैयार किया है। आइए जानते हैं चीन की इस वैक्सीन के बारे में ताजा अपडेट्स और यह कब तक बाजार में उपलब्ध हो पाएगी। 

विज्ञापन

2 of 6
China vaccine update - फोटो : Social Media
चीनी विशेषज्ञों का दावा है कि वह सुरक्षित और प्रभावी तरीके से और बहुत तेजी से कोरोना की वैक्सीन बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि इस साल के अंत तक वैक्सीन लॉन्च हो सकती है यानी यह बाजार में आ सकती है। 

 
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
फिलहाल चीन की इस वैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल दुनिया के कई देशों में चल रहा है। चीन का कहना है कि ट्रायल के दौरान वैक्सीन की प्रभावी क्षमता का आकलन किया जाएगा। अगर यह सफल रहती है तो इसे बाजार में उतार दिया जाएगा। हालांकि खबरों की मानें तो चीन ने अपने सैनिकों को कोरोना का टीका लगाना शुरू भी कर दिया है।  

4 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
कैन्सिनो की वैक्सीन के अलावा चीन की एक और वैक्सीन को भी सफलता मिली है। दवा कंपनी सिनोफार्म (Sinopharm) की बनाई वैक्सीन अपने शुरुआती और मध्य चरण के ट्रायल में असरदार और सुरक्षित पाई गई है। चीनी वैज्ञानिकों की मानें तो इसके इस्तेमाल से इम्यून रिस्पॉन्स में एंटीबॉडी पैदा हुई हैं। ये नतीजे 320 स्वस्थ्य लोगों पर किए गए पहले और दूसरे चरण के ट्रायल के हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
जर्नल ऑफ द अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, सिनोफार्म की वैक्सीन के इस्तेमाल से कोई भी साइड-इफेक्ट नहीं पाया गया है। हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि एंटीबॉडी कितनी मात्रा में बनी है और यह कोरोना संक्रमण से बचा सकती है या नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिनोफार्म की इस वैक्सीन का ट्रायल संयुक्त अरब अमीरात में 15,000 लोगों पर किया जाएगा। इसके अलावा पाकिस्तान में भी हजारों लोगों पर इसका टेस्ट किया जाएगा और अगर यह सफल होता है तो चीन करीब चार करोड़ वैक्सीन की खुराक पाकिस्तान को देगा। कंपनी के चेयरमैन ने पिछले महीने ही कहा था कि वैक्सीन इस साल के अंत तक तैयार हो सकती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें