दुनियाभर में कोरोना की वैक्सीन बनाने का काम जोरों-शोरों से चल रहा है। कई वैक्सीन ट्रायल के अंतिम चरण में हैं तो कइयों का अभी ट्रायल का पहला और दूसरा चरण चल रहा है। वैक्सीन बनाने के काम में भारत से लेकर चीन, ब्रिटेन, अमेरिका और रूस जैसे देश शामिल हैं। इस बीच चीन ने एक अलग किस्म की संभावित वैक्सीन बनाने का दावा किया है। दावे के मुताबिक, यह कीड़ों की मदद से बनाई जा रही है, जिसका इंसानों पर ट्रायल की मंजूरी मिल चुकी है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, वैक्सीन के बारे में ये जानकारी चंगडू शहर के स्थानीय प्रशासन ने दी है। आइए जानते हैं इस नए तरह के वैक्सीन के बारे में खास बातें...