कोरोना वायरस के खिलाफ दुनियाभर में टीकाकरण अभियान चल रहा है, जो अब तक का सबसे बड़ा टीकाकरण कार्यक्रम है। इसके तहत अब तक 100 से अधिक देशों में लोगों को कोरोना की करीब 30 करोड़ वैक्सीन लग चुकी हैं। हालांकि अलग-अलग देशों में लोगों को अलग-अलग कंपनियों के टीके लगाए जा रहे हैं। इसमें फाइजर, मॉडर्ना, एस्ट्राजेनेका, आदि प्रमुख हैं, लेकिन कई जगहों पर वैक्सीन के दुष्प्रभावों को लेकर भी बातें हो रही हैं। इसी क्रम में थाईलैंड ने खून के थक्के जमने की रिपोर्ट्स आने की वजह से एस्ट्राजेनेका कंपनी की वैक्सीन के इस्तेमाल को फिलहाल टाल दिया है।