किसी भी बीमारी की वैक्सीन विकसित करने में सालों का वक्त लगता है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
किसी भी बीमारी की वैक्सीन विकसित करने में सालों का वक्त लगता है। कई बार दशकों का समय लगता है, लेकिन दुनिया भर के रिसर्चरों को उम्मीद है कि वे कुछ ही महीनों में उतना काम कर लेंगे, जिससे कोविड-19 की वैक्सीन विकसित हो जाएगी।
कोरोना वायरस कोविड 19 को लेकर बेहद तेज गति से काम चल रहा है और टीका बनाने के लिए भी अलग-अलग रास्ते अपनाए जा रहे हैं। ज्यादातर एक्सपर्ट की राय में 2021 के मध्य तक कोविड-19 की वैक्सीन बन जाएगी यानी कोविड-19 वायरस का पता चलने के बाद वैक्सीन विकसित होने में लगने वाला समय 18 महीने माना जा रहा है।
अगर ऐसा हुआ तो यह एक बहुत बड़ी वैज्ञानिक उपलब्धि होगी, लेकिन इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि वैक्सीन पूरी तरह कामयाब ही होगी।
अब तक चार तरह के कोरोना वायरस पाए गए हैं जो इंसानों में संक्रमण कर सकते हैं। इन वायरस के कारण सर्दी-खांसी जैसे लक्षण दिखते हैं और इनके लिए अब तक कोई वैक्सीन उपलब्ध नहीं है।