फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Vaccine: इस्रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ली कोरोना वैक्सीन की दूसरी खुराक, जानिए ताजा अपडेट्स

Sun, 10 Jan 2021 03:54 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बेंजामिन नेतन्याहू ने ली कोरोना वैक्सीन की दूसरी खुराक - फोटो : Twitter/Benjamin Netanyahu
इस्रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शनिवार को कोरोना वैक्सीन की दूसरी खुराक भी ले ली। वहां के राष्ट्रीय टेलीविजन पर इसका सीधा प्रसारण भी किया गया। उनके अलावा इस्रायल के स्वास्थ्य मंत्री युली एडेलस्टीन ने भी वैक्सीन की दूसरी खुराक ली। वैक्सीन की दूसरी खुराक लेने से पहले उन्होंने कहा कि मार्च तक देश के सभी नागरिकों को कोरोना के टीके लगा दिए जाएंगे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, 'मैंने देश में कोरोना वैक्सीन की आपूर्ति के लिए फाइजर के साथ समझौता किया है, जो हमें मार्च के मध्य तक इस्रायल के सभी नागरिकों का टीकाकरण करने की अनुमति देगा। इससे हम फिर से सामान्य जनजीवन में लौट सकते हैं।' 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
दरअसल, 19 दिसंबर, 2020 को उन्होंने अमेरिका की दवा कंपनी फाइजर और जर्मनी की कंपनी बायोएनटेक की वैक्सीन की पहली खुराक ली थी और इसके साथ ही वह टीका लगवाने वाले अपने देश के पहले व्यक्ति बने थे। उनके साथ इस्रायल के स्वास्थ्य मंत्री युली एडेलस्टीन को भी फाइजर वैक्सीन की पहली खुराक दी गई थी। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस्रायल अब तक अपनी आबादी के पांचवे हिस्से को टीका लगा चुका है, यानि यहां अब तक लगभग 18 लाख लोगों को वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस्रायल को वैक्सीन की ज्यादा खुराक जल्द से जल्द मिल सके, इसके लिए प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने वैक्सीन की ज्यादा कीमत चुकाई है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
फाइजर वैक्सीन की एक खुराक के लिए जहां ब्रिटेन ने करीब 2700 रुपये चुकाए, तो वहीं इस्रायल ने इसके लिए करीब चार हजार रुपये दिए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस्रायल के एक विपक्षी नेता ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपनी गिरती लोकप्रियता और अपनी राजनीतिक स्थिति को मजबूत करने के लिए वैक्सीन की ज्यादा कीमत चुकाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोरोना वैक्सीन लगवाते सऊदी किंग - फोटो : Twitter/@tfrabiah
इस्रायल के प्रधानमंत्री के अलावा सऊदी अरब के किंग सलमान बिन अब्दुल अजीज अल सऊद ने भी कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक ले ली है। सऊदी की सरकारी प्रेस एजेंसी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो साझा करते हुए यह जानकारी दी। आपको बता दें कि सऊदी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान और उनके भाई प्रिंस खालिद बिन सलमान पहले ही वैक्सीन की पहली खुराक ले चुके हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें