कोरोना टीकाकरण के मामले में दुनिया में सबसे आगे चल रहे इस्राइल ने अब मॉडर्ना कंपनी की वैक्सीन के इस्तेमाल की भी मंजूरी दे दी है। यह दूसरी वैक्सीन है, जिसे इस्राइल ने मंजूरी दी है। इससे पहले उसने फाइजर-बायोएनटेक की वैक्सीन को मंजूरी दी थी, जिसका इस्तेमाल टीकाकरण अभियान में किया जा रहा है। अमेरिका और कनाडा के बाद के बाद मॉडर्ना की वैक्सीन को मंजूरी देने वाला इस्राइल दुनिया का तीसरा देश बन गया है। मॉडर्ना ने बताया कि इस्राइल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने उसकी वैक्सीन की 60 लाख खुराकें मांगी हैं, जिसकी पहली खेप इसी महीने मिलने की उम्मीद है।