कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए दुनियाभर के वैज्ञानिक वैक्सीन बनाने में लगे हुए हैं, लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि वैक्सीन आखिर कितनी प्रभावशाली होगी। क्या वैक्सीन हमेशा के लिए कोरोना वायरस से शरीर को सुरक्षित रखेगी? इस सवाल का जवाब तो वैक्सीन आने के बाद ही मिल पाएगा, लेकिन उससे पहले तेलंगाना से आई एक रिपोर्ट ने सबकी चिंताएं बढ़ा दी हैं। तेलंगाना सरकार का कहना है कि मंगलवार को राज्य में कोरोना के दो ऐसे मरीज मिले हैं, जो दोबारा वायरस से संक्रमित हुए हैं। पहली बार वो इलाज के बाद कोरोना के संक्रमण से ठीक हो गए थे। ऐसे में एक सवाल ये भी उठता है कि क्या वैक्सीन लगने के बाद कोरोना का संक्रमण नहीं होगा?