दुनियाभर में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। पूरे विश्व में अब तक इससे एक करोड़ 97 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं मरने वालों की संख्या सात लाख 28 हजार के पार जा चुकी है। ब्राजील में तो कोरोना से एक लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वह कोरोना के कारण सबसे ज्यादा मौतों के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच चुका है। अमेरिका अभी भी पहले स्थान पर बना हुआ है। वहां मरने वालों की संख्या एक लाख 62 हजार से अधिक हो गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन लगातार इसपर नजर बनाए हुए है और अब उसने एक चेतावनी भी दी है। उसने चेतावनी देते हुए कहा है कि कोरोना वायरस अभी भी घूम रहा है और अधिकांश आबादी अभी भी इसकी चपेट में आ सकती है।