फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Health And Safety: हॅास्पिटल जाते समय इन बातों का रखें ध्यान

Mon, 01 Jun 2020 10:41 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए इस समय जरूरी हो तब ही हॅास्पिटल जाने की सलाह दी जा रही है। इस समय बहुत सारे हॅास्पिटल ऐसे हैं जहां पर कोरोना के मरीजों का इलाज चल रहा है। ऐसे में अगर किसी इमरजेंसी के चलते हॅास्पिटल जाना पड़ता है तो हमें अपना विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। आइए आज जानते हैं हॅास्पिटल जाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए....
 
विज्ञापन

2 of 10
बहुत से हॅास्पिटल ऐसे हैं जहां पर कोरोना वायरस के मरीजों का इलाज चल रहा है - फोटो : PTI
हॅास्पिटल के बारे में पता कर लें
  • इस समय बहुत से हॅास्पिटल ऐसे हैं जहां पर कोरोना वायरस के मरीजों का इलाज चल रहा है। ऐसे में आपके लिए ये जानना जरूरी है कि आप जिस हॅास्पिटल में जा रहे हैं वहां कोरोना के मरीजों का इलाज चल रहा है या नहीं। जिस हॅास्पिटल में आप जा रहे हैं वहां अगर कोरोना के मरीजों का इलाज चल रहा है तो आपको विशेष सावधानी बरतने की आवश्यता है, क्योंकि वहां पर कोरोना वायरस का संक्रमण होने की संभावना अधिक है।
 
विज्ञापन

3 of 10
हॅास्पिटल जाने से पहले डॅाक्टर से फोन के माध्यम से संपर्क कर लें - फोटो : पेक्सेल्स
फोन पर संपर्क करना बेहतर
  • अस्वस्थ व्यक्ति में कोरोना वायरस का संक्रमण होने की संभावना अधिक रहती है, इसलिए बेहतर है कि हॅास्पिटल जाने से पहले डॅाक्टर से फोन के माध्यम से संपर्क कर लिया जाए। 
 

4 of 10
डॅाक्टर से अपॉइन्ट्मन्ट लेकर ही हॅास्पिटल जाएं - फोटो : पीटीआई
डॅाक्टर से अपॉइन्ट्मन्ट लें
  • अगर हॅास्पिटल जाना जरूरी हो तो डॅाक्टर से अपॉइन्ट्मन्ट लेकर ही जाएं। ऐसा करने से आपका समय भी बचेगा और हॅास्पिटल में अनावश्यक भीड़ भी नहीं होगी। 

 
विज्ञापन

5 of 10
हॅास्पिटल में सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन करें - फोटो : अमर उजाला
सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें
  • हॅास्पिटल में सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन करें और वहां की किसी भी चीज को हाथ न लगाएं। हॅास्पिटल में लापरवाही बरतना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है, क्योंकि जो दूसरे मरीज कोरोना से संक्रमित भी हो सकते हैं। इसलिए सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन करें।
 
विज्ञापन

6 of 10
मास्क लगाना जरूरी है - फोटो : अमर उजाला
मास्क लगाएं
  • हॅास्पिटल में मास्क लगाना जरूरी है। सिर्फ हॅास्पिटल में ही नहीं आपको घर से बाहर निकलते ही मास्क लगाना होगा। एक रिपोर्ट के अनुसार मास्क लगाने से कुछ हद तक इस वायरस से बचा जा सकता है।
 
विज्ञापन

7 of 10
अपने हाथों को साबुन और पानी से धोते रहें - फोटो : social media
साफ-सफाई का ध्यान रखें
  • आपको साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना होगा। समय-समय पर अपने हाथों को साबुन और पानी से धोते रहें। अगर साबुन और पानी उपलब्ध नहीं है तो सैनिटाइजर का प्रयोग करें।
 

8 of 10
कपड़ो को गर्म पानी में भीगा दें - फोटो : social media
हॅास्पिटल से घर आने के बाद करें ये काम
  • हॅास्पिटल से घर आने के बाद सबसे पहले नहा लें अपने कपड़ो को गर्म पानी में भीगा दें। एक रिपोर्ट के अनुसार गर्म पानी के प्रभाव में आने से वायरस खत्म हो जाता है।


 

9 of 10
हॅास्पिटल में भीड़ न लगाएं - फोटो : PTI
हॅास्पिटल में भीड़ न लगाएं
  • हॅास्पिटल में भीड़ न लगाएं। मरीज के साथ ज्यादा लोगों को नहीं जाना चाहिए। ज्यादा भीड़ लगाने से हॅास्पिटल स्टाफ को भी कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इस समय सुरक्षित यही है कि मरीज के साथ कम से कम लोग हॅास्पिटल जाएं।

 
विज्ञापन

10 of 10
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
ये लोग रखें खास ध्यान
  • इस समय प्रेग्नेंट महिलाओं, छोटे बच्चों, बड़े-बुर्जुगों और अस्वस्थ लोगों को अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। इन लोगों को हॅास्पिटल जाते समय विशेष ध्यान रखना होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें