फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: 40 फीसदी संक्रमित मरीजों में कोई लक्षण नहीं, क्या ये कोरोना वायरस का अंत है?

Sun, 09 Aug 2020 01:14 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। अब तक दुनियाभर में इसकी वजह से एक करोड़ 98 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि सात लाख 29 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। चूंकि अभी इसकी वैक्सीन बाजार में तो नहीं आई है, लेकिन रूस ने दावा किया है कि वो इसी महीने वैक्सीन लॉन्च करेगा और अक्तूबर महीने से अपने नागरिकों के लिए टीकाकरण अभियान चलाएगा। इसके अलावा ब्रिटेन, अमेरिका, भारत और चीन जैसे देश भी वैक्सीन बनाने की रेस में शामिल हैं। हालांकि अभी इनका अंतिम चरण का ट्रायल चल रहा है। ऐसे में यह सवाल अब तक बना हुआ है कि आखिर कोरोना वायरस कब दुनिया से खत्म होगा। इसी से संबंधित एक ताजा रिपोर्ट सामने आई है, जिसके मुताबिक 40 फीसदी कोरोना संक्रमित मरीजों में कोई लक्षण ही दिखाई नहीं दे रहे हैं। ऐसे में यह माना जा रहा है कि ये कोरोना के खात्मे में अहम हो सकता है। आइए जानते हैं कैसे... 
विज्ञापन

2 of 5
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
वैसे तो यह बात बहुत पहले साफ हो चुकी है कि कोरोना से संक्रमित कई मरीजों में कोई लक्षण दिखते ही नहीं हैं। अब इसी मामले पर सैन फ्रांसिस्को स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया में इंफेक्शस डिजीज की विशेषज्ञ मोनिका गांधी ने एक शोध किया है। उनका कहना है कि कोरोना वायरस के गैर-लक्षणी मरीजों की उच्च दर अच्छी बात है। यह निजी तौर पर भी और समाज के लिए भी बहुत अच्छा संकेत है। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मोनिका गांधी का एक लेख इसी महीने जर्नल ऑफ इंटरनल मेडिसिन में प्रकाशित हुआ है। इस लेख में उन्होंने बताया है कि कोरोना वायरस महामारी की शुरुआत में जब लोगों ने मास्क पहनना शुरू नहीं किया था, तब 15 फीसदी लोग गैर-लक्षणी थे, लेकिन बाद में जब लोगों ने मास्क पहनना शुरू किया तो यह आंकड़ा बढ़ गया। उसके बाद 40 से 45 फीसदी कोरोना संक्रमित लोग गैर-लक्षणी हो गए। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बिना लक्षणों वाले संक्रमितों के और भी कई मामले देखे गए हैं। बोस्टन के होमलेस शेल्टर को ही ले लीजिए। रिपोर्ट के मुताबिक, वहां 147 लोग कोरोना संक्रमित हैं, लेकिन इनमें से 88 फीसदी मरीज गैर-लक्षणी हैं। इसी तरह आर्क में टाइसन फूड्स पॉल्ट्री प्लांट में भी 481 लोग संक्रमित हैं, लेकिन इनमें से 95 फीसदी मरीजों में कोई लक्षण ही नहीं देखे गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
चूंकि दुनियाभर के वैज्ञानिक कोरोना वैक्सीन बनाने में जुटे हुए हैं, लेकिन विशेषज्ञ मानते हैं कि वैक्सीन संक्रमित होने के खतरे को सिर्फ 50 या 60 फीसदी तक ही रोक सकती है। अमेरिका के कोरोना विशेषज्ञ और व्हाइट हाउस कोरोना वायरस टास्क फोर्स के सदस्य डॉ. एंथनी फाउची का कहना है कि सार्वजनिक स्वास्थ्य के उपायों की जरूरत तब भी बनी ही रहेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें