कोरोना वायरस का प्रभाव लगातार बढ़ता जा रहा है। देश-दुनिया में इसके मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब लॅाकडाउन में भी ढील दी जाने लगी है, जिस वजह से इसके संक्रमण के फैलने की संभावना भी अधिक है। कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने के लिए हमें छोटी- छोटी बातों का ध्यान रखना है। इस समय बाहर से कुछ भी समान को लाते समय उसकी अच्छी तरह सफाई करना बहुत जरूरी है।
फल और सब्जियां घरों में रोज आती हैं और इनसे भी संक्रमण होने की पूरी संभावना है। कोरोना वायरस से बचे रहने के लिए जरूरी है कि फल और सब्जियों को भी अच्छी तरह से साफ किया जाए। अब सवाल ये उठता है कि फल और सब्जियों को कैसे साफ किया जाए।
आज हम आपको बताएंगे फल और सब्जियों को साफ करने के आसान तरीके। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) FSSAI ने फल और सब्जियों को साफ करने के कुछ आसाना टिप्स बताएं हैं, जिनको जानकर हम फल और सब्जियों की साफ- सफाई कर सकते हैं और कोरोना के खतरे को कम कर सकते हैं।