देशभर में कोरोना वायरस का प्रकोप अभी बना हुआ है। वहीं सरकार ने इसे लेकर अनलॉक की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में बुधवार को गृह मंत्रालय ने अनलॉक-3 का ऐलान किया। यह 1 अगस्त यानी आज से लागू भी हो गया। सरकार ने अनलॉक-3 की जो गाइडलाइंस जारी किए हैं, उसमें कई अहम फैसले लिए गए हैं। जैसे कि- अब रात्रि कर्फ्यू पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। अब आम जनता रात में पूरी तरह से कहीं भी बिना किसी रोक-टोक आवाजाही कार सकती है। खासकर फिटनेस लवर्स के लिए अनलॉक-3 बेहद ही खास है, क्यूंकि कोरोना वायरस के कारण 25 मार्च से लागू लॉकडाउन के बाद से सरकार ने पहली बार योग संस्थानों और जिम को पांच अगस्त से खुलने की अनुमति दी है, जिसके लिए स्वास्थ्य मंत्रालय अलग से मानक परिचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी करेगा। लॉकडाउन की वजह से जिम व योग सेंटर्स पर पूरी तरह से पाबंदी थी। ऐसे में जिम व योग करने वालो को काफी दिक्कतें हों रही थीं।