दुनियाभर में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अब तक कुल 2.3 करोड़ लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं जबकि आठ लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में भी संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। देश में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 30 लाख के पार हो गई है। हालांकि तकरीबन 22 लाख लोग कोरोना से ठीक भी हो चुके हैं जबकि 56 हजार से अधिक की मौत हो चुकी है। यहां एक दिन में फिर से 69 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं। ऐसे में यह सवाल उठता है कि क्या कोरोना का पीक हमारे देश में आ चुका है यानी क्या देश में संक्रमण की स्थिति चरम पर है। आइए जानते हैं इस बारे में विशेषज्ञ क्या कहते हैं, साथ ही कोरोना से जुड़े अन्य सवालों के जवाब भी विशेषज्ञ से जानते हैं...