भारत में अब तक कुल कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 50 लाख 20 हजार से ऊपर हो गई है जबकि मृतकों का आंकड़ा भी 82 हजार के पार पहुंच गया है। हालांकि वर्तमान में सक्रिय मामलों की संख्या नौ लाख 95 हजार के आसपास ही है, क्योंकि यहां तेजी से लोग ठीक हो रहे हैं। देश में कोरोना से स्वस्थ होने की दर 78.53 फीसदी हो गई है। पिछले 24 घंटों की अगर बात करें तो इस दौरान 82 हजार से ज्यादा मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अब तक 39 लाख 42 हजार से अधिक लोग इस वायरस के संक्रमण से ठीक हो चुके हैं, लेकिन फिर भी ऐसा देखा जा रहा है कि ठीक होने के बाद भी लोगों को कई तरह की परेशानियां आ रही हैं। ऐसे में क्या करें, इसको लेकर लोग संशय में रहते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में विशेषज्ञ क्या कहते हैं।