फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘लो ब्लड प्रेशर’ की समस्या से मिलेगी राहत, डाइट में जरूर शामिल करें ये चीजें

Wed, 16 Sep 2020 10:54 AM IST
Shashi Shashi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
रक्तचाप यानी ब्लड प्रेशर का सामान्य रहना बहुत आवश्यक होता है, लेकिन आज के समय में लोगों में ब्लड प्रेशर की समस्या बहुत बढ़ गई है, जिसकी वजह शारीरिक रूप से ज्यादा एक्टिव न रहना भी है। अनियमित दिनचर्या और खराब खान-पान की आदत व्यक्ति में हाई ब्लड प्रेशर और लो ब्लड प्रेशर की समस्या को बढ़ाती है। इसलिए नियमित दिनचर्या और सही खान-पान बहुत आवश्यक होता है। लो ब्लड प्रेशर (निम्न रक्त चाप) वाले लोगों को कुछ चीजों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए, जिससे लो ब्लड प्रेशर से निजात मिलती है। लो ब्लड प्रेशर की समस्या वाले लोगों को ऐसी चीजों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए, जिसमें प्राकृतिक रुप से सोडियम की एक सीमित मात्रा हो। तो आइए जानते हैं कौन से हैं वे फूड...
 
विज्ञापन

2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com
कॉफी को लोग काम की थकान दूर करने और ताजगी के लिए पीते हैं। लेकिन लो ब्लड प्रेशर की समस्या वाले लोगों को भी काफी का सेवन करना चाहिए। कॉफी को आप मिल्क के साथ ले सकते हैं, अगर डेयरी प्रोडक्ट से पेट आदि से संबंधित आपको कोई परेशानी होती है, तो ब्लैक कॉफी भी ले सकते हैं। कॉफी का सेवन दिल के लिए भी लाभदायक रहता है।
विज्ञापन

3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
निम्न रक्तचाप की समस्या वाले लोगों को खाने में खट्टे फल, हरी फलियां, साबुत अनाज और हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना चाहिए। इनमें फॉलेट की मात्रा पाई जाती है। जो ब्लड प्रेशर और दिल के लिए फायदेमंद होती है।
विज्ञापन

4 of 4
कीवी फल - फोटो : Pixabay
खाने में नियमित रुप से कुछ फल जैसे कीवी और केला आदि को शामिल करना चाहिए। कीवी से शरीर को विटामिन-सी मिलेगा जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। केले में भी आयरन और फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो रक्त के संचार को बेहतर बनाते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें