फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: कोरोना से ठीक होने के बाद अगर किसी को परेशानी है तो क्या करें? जानें विशेषज्ञ की राय

Wed, 16 Sep 2020 01:52 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
भारत में अब तक कुल कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 50 लाख 20 हजार से ऊपर हो गई है जबकि मृतकों का आंकड़ा भी 82 हजार के पार पहुंच गया है। हालांकि वर्तमान में सक्रिय मामलों की संख्या नौ लाख 95 हजार के आसपास ही है, क्योंकि यहां तेजी से लोग ठीक हो रहे हैं। देश में कोरोना से स्वस्थ होने की दर 78.53 फीसदी हो गई है। पिछले 24 घंटों की अगर बात करें तो इस दौरान 82 हजार से ज्यादा मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अब तक 39 लाख 42 हजार से अधिक लोग इस वायरस के संक्रमण से ठीक हो चुके हैं, लेकिन फिर भी ऐसा देखा जा रहा है कि ठीक होने के बाद भी लोगों को कई तरह की परेशानियां आ रही हैं। ऐसे में क्या करें, इसको लेकर लोग संशय में रहते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में विशेषज्ञ क्या कहते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
कोरोना से ठीक होने के बाद अगर किसी को परेशानी है तो क्या करें? 
  • दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डॉ. ए. के. वार्ष्णेय बताते हैं, 'अक्सर जो लोग गंभीर रूप से बीमार हुए हैं या जिन्हें वेंटिलेटर या ऑक्सीजन की जरूरत पड़ी, ऐसे मरीजों को डिस्चार्ज होने के कुछ दिन बाद डॉक्टर दोबारा देखने के लिए बुलाते हैं। यह देखने के लिए कि किसी तरह की परेशानी या लक्षण तो नहीं है। लेकिन अगर किसी को परेशानी आ रही है तो तुरंत डॉक्टर को बताएं, घबराएं नहीं। आमतौर पर ऐसे लोगों में एक डर बैठ जाता है, जिससे उन्हें मानसिक तनाव होता है। इसलिए अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद रोजाना प्राणायाम करें। फेफड़ों की एक्सरसाइज करना बहुत फायदेमंद रहता है।' 
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
कोरोना से ठीक होने के बाद कौन-कौन सी समस्याएं हो रही हैं? 
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोरोना से ठीक होने के बाद भी कई लोगों को शरीर से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिसमें सांस लेने में परेशानी, चक्कर आना, थकान, हल्का बुखार, जोड़ों में दर्द और उदासी जैसे लक्षण शामिल हैं। ऐसा सिर्फ भारत में ही नहीं हो रहा बल्कि दुनियाभर में संक्रमण से ठीक हो चुके कई लोगों ने अपने अनुभव सोशल मीडिया पर साझा किए हैं। अभी पिछले महीने ही गृह मंत्री अमित शाह को भी कोरोना से ठीक होने के बाद दोबारा अस्पताल में भंर्ती कराना पड़ा था। उन्हें चक्कर आने और बदन दर्द की शिकायत थी। 

4 of 6
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
क्या ठीक हुए मरीजों में ईटिंग डिसऑर्डर की समस्या पाई जा रही है? 
  • डॉक्टर ए. के. वार्ष्णेय कहते हैं, 'जो लोग कोरोना वायरस से बहुत गंभीर रूप से संक्रमित हुए या वेंटिलेटर पर रहे हैं, उनमें ठीक होने के बाद कुछ समस्याएं सामने आ रही हैं। इसका एक कारण उनके अंदर का भय और तनाव भी है। दरअसल, कोविड से ठीक होने के बाद थकान, खाने में परेशानी, स्वाद न आना, सांस लेने में परेशानी, आदि रहती है। इसलिए ठीक होने के बाद ताजा भोजन करने, व्यायाम या योग करने से परेशानी दूर हो सकती है। लेकिन अगर परेशानी बढ़ जाती है तो डॉक्टर से संपर्क करें।'   
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay/Amarujala
ठीक होने पर भी क्यों दिख रहे हैं लक्षण? 
  • बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वैशाली स्थित मैक्स अस्पताल में पल्मनॉलॉजी के प्रिंसिपल कंसल्टेंट डॉ. शरद जोशी बताते हैं कि वायरस से लड़ने के लिए शरीर में बने एंटीजन इम्यून सिस्टम में इस तरह के बदलाव कर देते हैं, जिससे इम्यून सिस्टम अति प्रतिक्रिया करने लगता है। इसी कारण बुखार, बदन दर्द और अन्य समस्याएं होने लगती हैं। शरीर में इनफ्लेमेट्री रिएक्शन होने लगता है जो पूरे शरीर पर प्रभाव डालता है। ऐसे में शरीर से वायरस खत्म होने के बाद भी इनफ्लेमेट्री सेल्स और केमिकल बने रहते हैं। इम्यून सिस्टम की इस प्रतिक्रिया के कारण ही कोरोना से ठीक होने के बाद भी लक्षण दिखते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली के राजीव गांधी सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल में पोस्ट-कोविड क्लीनिक भी बनाया गया है, जहां कोरोना वायरस के संक्रमण से ठीक होने के बाद भी परेशानी महसूस कर रहे मरीजों का इलाज किया जा रहा है। हालांकि डॉक्टर बताते हैं कि ठीक हो चुके सभी लोग बीमार नहीं पड़ रहे हैं, ये एक अच्छी बात है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें