दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर अब तीन करोड़ 74 लाख से भी ऊपर हो चुके हैं जबकि मरने वालों की संख्या भी 10 लाख 77 हजार के पार हो गई है। सबसे ज्यादा संक्रमण के मामले में अमेरिका अभी भी शीर्ष पर है। वहां संक्रमितों की संख्या 79 लाख के पार है जबकि इस वायरस के कारण दो लाख 19 हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। भारत में भी संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यहां अब तक 70 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि एक लाख आठ हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। यह वायरस इतना खतरनाक है कि इसके कारण शरीर में कई तरह की समस्याएं हो रही हैं। आइए जानते हैं कोरोना वायरस के कारण होने वाली कुछ ऐसी ही समस्याओं के बारे में विशेषज्ञ क्या कहते हैं...