फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: सिर्फ डायबिटीज ही नहीं, इस बीमारी से पीड़ित मरीजों को भी है कोरोना वायरस से अधिक खतरा

Fri, 04 Sep 2020 03:46 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कोरोना वायरस दिन-ब-दिन खतरनाक होता जा रहा है और इससे संक्रमण के मामले भी बढ़ते ही जा रहे हैं। अब तक हुए शोधों से इतना तो पता चल ही गया है कि कोरोना वायरस उन लोगों को जल्दी अपनी चपेट में ले ले रहा है, जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है। इसमें बुजुर्ग और पहले से ही किसी न किसी बीमारी से पीड़ित लोग शामिल हैं। इस वायरस के संक्रमण से लोगों में लिवर, किडनी, हार्ट और फेफड़ों से जुड़ी समस्याएं देखने को मिल रही हैं, लेकिन जो लोग पहले से ही इन समस्याएं से परेशान हैं, उनके लिए तो कोरोना वायरस और भी ज्यादा घातक साबित हो सकता है। इसमें डायबिटीज के मरीज भी शामिल हैं। इस बीमारी से पीड़ित मरीजों को ज्यादा सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। 
विज्ञापन

2 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
डायबिटीज के अलावा एक और समस्या ऐसी है, जिसपर शायद ही किसी का ध्यान गया हो और वो है अर्थराइटिस यानी गठिया की समस्या। इससे पीड़ित मरीजों के लिए भी कोरोना वायरस उतना ही खतरनाक और जानलेवा है, जितना कि डायबिटीज से पीड़ित मरीजों के लिए। स्वास्थ्य विशेषज्ञ का भी कुछ ऐसा ही मानना है। 
विज्ञापन

3 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
दरअसल, गठिया के कारण जोड़ों में दर्द और अकड़न होती है और उम्र बढ़ने के साथ-साथ यह समस्या और भी गंभीर होती जाती है। वैसे आमतौर पर यह समस्या बुजुर्गों में ज्यादातर देखने को मिलती है, लेकिन अब यह 40 साल की उम्र से ऊपर वाले लोगों में भी खूब देखने को मिल रही है। 

4 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो गठिया और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता दोनों एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। इसके कारण होनेवाला दर्द और सूजन कोरोना वायरस से संक्रमण की स्थिति में और अधिक बढ़ सकते हैं और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्युनिटी पर भी बुरा असर डाल सकते हैं। ऐसी स्थिति में ऑटोइम्यून डिसऑर्डर की समस्या हो सकती है। 
विज्ञापन

5 of 8
रोग प्रतिरोधक क्षमता - फोटो : Pixabay
दरअसल, ऑटोइम्यून डिसऑर्डर में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता अपने ही शरीर की स्वस्थ कोशिकाओं को मारने लगती है, जो इस कोरोना काल में खतरनाक साबित हो सकता है। अगर कोई व्यक्ति इस समस्या से परेशान है तो उसे ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि कोरोना वायरस से संक्रमण की स्थिति में उस व्यक्ति का शरीर बेहद ही कमजोर हो सकता है और यह जानलेवा भी साबित हो सकता है। 
विज्ञापन

6 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
महिलाओं को अधिक खतरा 

स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो पुरुषों की तुलना में महिलाओं को गठिया अधिक होता है और खासतौर पर उनमें जिनका वजन ज्यादा हो। इसलिए बेहतर है कि गठिया से पीड़ित मरीज कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए घर पर रहें और जितना हो सके सावधानी बरतें। 
विज्ञापन

7 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
गठिया के लक्षण क्या हैं? 

जोड़ों में दर्द, जकड़न और सूजन गठिया के प्रमुख लक्षणों में शामिल हैं। इसके अलावा इससे पीड़ित मरीज को थकान हो सकती है और एनीमिया भी हो सकता है। इससे शरीर में खून की मात्रा कम हो जाती है और कभी-कभी तो इससे पीड़ित मरीज को बुखार भी हो जाता है। 
विज्ञापन

8 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
गठिया से बचाव के उपाय 

संतुलित आहार और सरल जीवनशैली इस बीमारी को शरीर से दूर रख सकती है। इस बारे में आप डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं। इसके अलावा नियमित तौर पर व्यायाम करें, ताकि शरीर में कोई परेशानी और खासकर जोड़ों में दर्द की समस्या पैदा न हो। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें