कोरोना वायरस हमारे जीवन का हिस्सा बनता जा रहा है। हर तरफ इस घातक वायरस को लेकर बातें चल रही हैं। ये वायरस है ही इतना खतरनाक। इसके लक्षण भी सामान्य फ्लू की तरह ही हैं। किसी व्यक्ति को अगर साधारण खांसी-जुकाम भी हो तो उसे कोरोना वायरस से बचाव की गाइडलाइन के तहत डॅाक्टर से संंपर्क करने और होम क्वारंटाइन की सलाह दी गई है।
इस समय कुछ मामले ऐसे भी आने लगने हैं जिनमें कोरोना का कोई भी लक्षण नजर नहीं आ रहा है, लेकिन वो कोरोना पॅाजिटिव पाए जा रहे हैं। कुछ ऐसे मामले भी आए जिनमें कोरोना वायरस के लक्षण दिखे पर पुष्टि नहीं हुई। इस वायरस के बदलते स्वरूप को देखकर मन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं, जैसे क्या दिसंबर, जनवरी में इस वायरस ने हम पर असर किया होगा। क्या इस वायरस के संक्रमण से हम खुद ठीक हो गए। आज हम आपको बताते हैं दिसंबर और जनवरी वाला फ्लू कोरोना वायरस था या नहीं। इस सवाल का जवाब सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन (सी.डी.सी) के पास है।