फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुर्की ने बिना लॉकडाउन कोरोना पर कैसे काबू पाया, हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन की कितनी भूमिका?

Thu, 04 Jun 2020 02:24 PM IST
निलेश कुमार बीबीसी हिंदी
विज्ञापन
1 of 17
तुर्की ने पूर्ण लॉकडाउन लागू ही नहीं किया - फोटो : PTI
यूरोप के कई देशों के मुकाबले तुर्की में मरने वालों की दर काफी कम है। कोविड-19 तुर्की में देर से आया। यहां संक्रमण का पहला मामला 19 मार्च को दर्ज किया गया था। लेकिन जल्द ही यह देश के हर कोने में फैल गया। महीने भर के भीतर ही देश के सभी 81 प्रांतों में कोरोना फैल चुका था।

यहां दुनिया में सबसे तेजी से कोरोना संक्रमण फैल रहा था। हालात चीन और ब्रिटेन से भी ज्यादा खराब थे। आशंकाएं थी की बड़े पैमानों पर मौतें होंगी और तुर्की इटली को भी पीछे छोड़ देगा। उस समय इटली सबसे ज्यादा प्रभावित देश था। तीन महीने गुजर गए हैं, लेकिन ऐसा नहीं है, वो भी तब जब तुर्की ने पूर्ण लॉकडाउन लागू ही नहीं किया। 
विज्ञापन

2 of 17
कोरोना संक्रमण ने दुनिया को हिलाकर रख दिया - फोटो : PTI
तुर्की में आधिकारिक तौर पर 4397 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत की पुष्टि की गई है। दावे किए जा रहे हैं कि वास्तविक संख्या इसके दोगुना तक हो सकती है क्योंकि तुर्की में सिर्फ उन लोगों को ही मौत के आंकड़ों में शामिल किया गया है जिनकी टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव थीं। लेकिन अगर दूसरे देशों की तुलना में देखा जाए तो सवा आठ करोड़ की आबादी वाले इस देश के लिए ये संख्या कम ही है।
विज्ञापन

3 of 17
कोरोना संक्रमण से कई देशों में मौतें जारी हैं - फोटो : PTI
अलग तरीके का लॉकडाउन
विशेषज्ञ चेताते हैं कि कोरोना संक्रमण को लेकर किसी नतीजे पर पहुंचना या दो देशों के आंकड़ों की तुलना करना मुश्किल है, वो भी तब जब कई देशों में मौतें जारी हैं। लेकिन यूनिवर्सिटी आफ केंट में वायरलॉजी के लेक्चरर डॉ. जेरेमी रॉसमैन के मुताबिक 'तुर्की ने बर्बादी को टाल दिया है।'

4 of 17
तुर्की उन देशों में शामिल है जिसने बहुत जल्द प्रतिक्रिया दी - फोटो : PTI
डॉ. रॉसमैन ने कहा, 'तुर्की उन देशों में शामिल है जिसने बहुत जल्द प्रतिक्रिया दी। खासकर टेस्ट करने, पहचान करने, अलग करने और आवागमन को रोकने के मामले में। तुर्की उन चुनिंदा देशों में शामिल है जो वायरस की गति को प्रभावी तरीके से कम करने में कामयाब रहे हैं।' जब वायरस की रफ्तार बढ़ रही थी, अधिकारियों ने रोजमर्रा की जिंदगी पर कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए।
विज्ञापन

5 of 17
20 साल से कम उम्र के लोगों के लिए भी लॉकडाउन - फोटो : PTI
कॉफी हाउस जाने पर रोक लग गई, शापिंग बंद हो गई, मस्जिदों में सामूहिक नमाज रोक दी गई। 65 साल से ऊपर और 20 साल से कम उम्र के लोगों को पूरी तरह लॉकडाउन में बंद कर दिया गया। सप्ताहांत में कर्फ्यू लगाए गए और मुख्य शहरों को सील कर दिया गया। इस्तांबुल तुर्की में महामारी का केंद्र था। इस शहर ने अपनी रफ्तार खो दी, जैसे कोई दिल धड़कना बंद कर दे।
विज्ञापन

6 of 17
Coronavirus Test - फोटो : Social Media
तुर्की वायरस को कैसे ट्रैक करता है?
अब प्रतिबंधों में धीरे-धीरे ढील दी जा रही है, लेकिन डॉ. मेले नूर असलान अभी भी चौकन्नी रहती हैं। वो फतीह जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की निदेशक हैं। ये इस्तांबुल के केंद्र में एक भीड़भाड़ वाला इलाका है। ऊर्जावान और बातूनी डॉ. असलान कांटेक्ट ट्रेसिंग अभियान का नेतृत्व कर रही हैं। पूरे तुर्की में उनके जैसी छह हजार टीमें हैं।
विज्ञापन

7 of 17
Coronavirus Effect - फोटो : PTI
डॉ. असलान बताती हैं, ऐसा लगता है जैसे हम युद्धक्षेत्र में हों। मेरी टीम के लोग घर जाना ही भूल जाते हैं, आठ घंटे के बाद भी वो काम करते रहते हैं। वो घर जाने की परवाह नहीं करते क्योंकि वो जानते हैं कि वो अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। कहती हैं कि उन्होंने मार्च 11, यानी पहले दिन से ही वायरस को ट्रैक करना शुरू कर दिया था, इसमें खसरे की बीमारी को ट्रैक करने का उनका अनुभव काम आया। वो कहती हैं, "हमारी योजना तैयार थी। हमने सिर्फ अलमारी से अपनी फाइलें निकालीं और हम काम पर लग गए।"

8 of 17
Coronavirus Test - फोटो : Social Media
फतीह की तंग गलियों में हम दो डॉक्टरों के साथ हो लिए। पीपीई किटें पहने ये डॉक्टर एक एप का इस्तेमाल कर रहे थे। वो एक अपार्टमेंट में एक फ्लैट में गए जहां दो युवतियां क्वारंटीन में थीं। उनका दोस्त कोविड पॉजिटिव है। अपार्टमेंट के गलियारे में ही दोनों महिलाओं के कोविड के लिए परीक्षण किए गए, उन्हें रिपोर्ट 24 घंटों के भीतर मिल जाएगी। एक दिन पहले उन्हें हल्के लक्षण दिखने शुरु हुए हैं। 29 वर्षीय मजली देमीरअल्प शुक्रगुजार हैं कि उन्हें तुरंत रेस्पांस मिला है। वो कहती हैं, "हम विदेशों की खबरें सुनते हैं। शुरू में जब हमें वायरस के बारे में पता चला तो हम बेहद डर गए थे लेकिन जितना हमने सोचा था तुर्की ने उससे तेज काम किया। यूरोप या अमरीका के मुकाबले बहुत तेज काम किया।"

9 of 17
Coronavirus - फोटो : Pexels
तुर्की में विश्व स्वास्थ्य संगठन के कार्यकारी प्रमुख डॉ. इरशाद शेख कहते हैं कि तुर्की के पास सार्वजनिक स्वास्थ्य को लेकर दुनिया के लिए कई सबक हैं। उन्होंने बीबीसी से कहा, "शुरुआत में हम चिंतित थे। रोजाना साढ़े तीन हजार तक नए मामले आ रहे थे। लेकिन टेस्टिंग ने बहुत काम किया। और नतीजों के लिए लोगों को पांच-छह दिनों का इंतेजार नहीं करना पड़ा।" उन्होंने तुर्की की कामयाबी का श्रेय कांटेक्ट ट्रेसिंग, क्वारंटीन और तुर्की की अलग-थलग करने की नीति को भी दिया।

10 of 17
Hydroxychloroquine Tablet - फोटो : Social Media
तुर्की ने इस्तेमाल की हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन
तुर्की कोरोना संक्रमितों के इलाज में हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन का इस्तेमाल कर रहा है। तुर्की में मरीजों को हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन भी दी गई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने इसकी जमकर तारीफ की थी लेकिन अंतरराष्ट्रीय शोध ने इस दवा को खारिज कर दिया है।

11 of 17
हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन - फोटो : social media
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना के इलाज के तौर पर इस दवा का ट्रायल रोक दिया है। मेडिकल जर्नल लेंसेट में प्रकाशित एक शोध पत्र में दावा किया गया है कि इस दवा से कोविड-19 के मरीजों में कार्डिएक अरेस्ट का खतरा बढ़ जाता है और इससे फायदे से ज्यादा नुकसान हो सकता है।

12 of 17
Medicine - फोटो : pixa
हमें उन अस्पतालों में जाने की अनुमति दी गई जहां हजारों लोगों को दवा के रूप में हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दी गई है। दो साल पहले बना डॉ. सेहित इल्हान वारांक अस्पताल कोविड के खिलाफ लड़ाई का केंद्र बना हुआ है। यहां की चीफ डॉक्टर नुरेत्तिन यीयीत कहते हैं कि शुरू में ही हाड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन इस्तेमाल करना अहम है। डॉ यीयीत के बनाए चित्र इस नए चमकदार अस्पताल की दीवारों पर लगे हैं।

13 of 17
दवा - फोटो : Amar Ujala
वो कहती हैं, 'दूसरे देशों ने इस दवा का इस्तेमाल देरी से शरू किया है, खासकर अमरीका ने, हम इसका इस्तेमाल सिर्फ शुरुआती दिनों में करते हैं, हमे इस दवा को लेकर कोई झिझक नहीं है। हमें लगता है कि ये प्रभावशाली है क्योंकि हमें नतीजे मिल रहे हैं।'

14 of 17
दवा - फोटो : Pixabay
अस्पताल का दौरा कराते हुए डॉ, यीयीत कहते हैं कि तुर्की ने वायरस से आगे रहने की कोशिश की है। हमने शुरू में ही इलाज किया है और आक्रामक रवैया अपनाया है। यहां डॉक्टर हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन के अलावा दूसरी दवाओं, प्लाज़्मा और बड़ी मात्रा में ऑक्सीजन का इस्तेमाल करते हैं।

15 of 17
कोरोना की जांच (File Photo) - फोटो : PTI
डॉ. यीयीत को गर्व है कि उनके अस्पताल में कोविड से मरने वालों की दर एक प्रतिशत से भी कम रही है। यहां कि इंटेसिव केयर यूनिट यानी आईसीयू में बिस्तर खाली हैं। वो मरीजों को यहां से बाहर और वेंटिलेटर के बिना ही रखने की कोशिश करते हैं। हम चालीस साल के हाकिम सुकूक से मिले जो इलाज कराने के बाद अब अपने घर लौट रहे हैं। वो कहते हैं, "सभी ने मेरा बहुत ध्यान रखा है। ऐसा लग रहा था जैसे मैं अपनी मां की गोद में हूं।"

16 of 17
कोरोना की जांच (File Photo) - फोटो : PTI
लेकिन लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है
तुर्की मेडिकल एसोसिएशन ने अभी महामारी पर सरकार के रेस्पांस को क्लीन चिट नहीं दी है। एसोसिएशन कहती है कि सरकार ने जिस तरह से महामारी को लेकर कदम उठाए उनमें कई कमियां थीं। इनमें सीमाओं को खुला छोड़ देना भी शामिल है। कोरोना के मामले तुर्की में बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं मगर लॉकडाउन नहीं लगाया गया है। 
विज्ञापन

17 of 17
Covid 19 test kit(File Photo) - फोटो : Social Media
हालांकि विश्व स्वास्थ्य संगठन तुर्की को कुछ श्रेय दे रहा है। डॉ शेख कहते हैं, 'ये महामारी अपने शुरुआती दिनों में है। हमे लगता है कि और भी बहुत से लोग गंभीर रूप से बीमार होंगे। कुछ तो है जो ठीक हो रहा है।' कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में तुर्की के पक्ष में भी कई चीजें हैं। जैसे, युवा आबादी और आईसीयू के बिस्तरों की अधिक संख्या। लेकिन अभी भी रोजाना लगभग एक हजार नए मामले सामने आ ही रहे हैं। तुर्की को कोरोना के खिलाफ लड़ाई में कामयाबी की कहानी के तौर पर देखा जा रहा है, लेकिन अभी भी सावधानी बरतने की जरूरत ह क्योंकि अभी ये कहानी खत्म नहीं हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें