फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन उपकरणों की मदद से घर में ही कर पाएंगे मेडिकल चेकअप, बड़े काम के हैं ये उपकरण...

Mon, 15 Jun 2020 07:07 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
समय- समय पर हेल्थ चेकअप करवाना बहुत जरूरी होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
समय- समय पर हेल्थ चेकअप करवाना बहुत जरूरी होता है। इस समय कोरोना के बढ़ते प्रकोप की वजह से नियमित रूप से हेल्थ चेकअप करवाना और भी जरूरी हो गया है। डॅाक्टर कोरोना से बचे रहने के लिए स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दे रहे हैं।

इस समय अधिकतर अस्पतालों में कोरोना का इलाज चल रहा है, इसलिए उन अस्पतालों में जांच के लिए जाना सुरक्षित नहीं है। ऐसे समय में कुछ मेडिकल उपकरण हमारे लिए काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं। इन उपकरणों की मदद से हम घर में ही अपना चेकअप कर सकते हैं।

लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि इन उपकरणों का इस्तेमाल आपने डॅाक्टर से सलाह लेने के बाद ही करें। ये उपकरण आपको आसानी से उपलब्ध हो जाएंगे और इनकी कीमत भी अधिक नहीं होती है। आइए जानते हैं इन उपयोगी उपकरणों के बारे में...

 
विज्ञापन

2 of 8
नॅान कांटेक्ट इन्फ्रारेड थर्मामीटर  - फोटो : अमर उजाला
नॅान कांटेक्ट इन्फ्रारेड थर्मामीटर 
  • कोरोना से बचने के लिए नॅान कांटेक्ट इन्फ्रारेड थर्मामीटर के प्रयोग से शरीर का तापमान नापने का कार्य किया जा रहा है। इसके इस्तेमाल से शरीर के तापमान को आसानी से नापा जा सकता है। आप इसकी मदद से अपना और अपने घर के सदस्यों के शरीर के तापमान की जांच आसानी से कर सकते हैं। नॅान कांटेक्ट इन्फ्रारेड थर्मामीटर आपको आसानी से उपलब्ध भी हो जाएगा।

 
विज्ञापन

3 of 8
डिजिटल मॉनिटर ब्लड प्रेशर मशीन - फोटो : अमर उजाला
डिजिटल मॉनिटर ब्लड प्रेशर मशीन
  • डिजिटल मॉनिटर ब्लड प्रेशर की मदद से आप आसानी से घर में ही ब्लड प्रेशर की जांच कर सकते हैं। इसकी मदद से प्लस रेट का भी पता लगाया जा सकता है। ये मशीन आपको आसानी से उपलब्ध भी हो जाएगी। अगर आपके घर में डिजिटल मॉनिटर ब्लड प्रेशर मशीन होगी तो आपको बार-बार ब्लड प्रेशर की जांच के लिए घर से बाहर जाने की आवश्यकता भी नहीं पड़ेगी।


 

4 of 8
पल्स ऑक्समीटर  - फोटो : सोशल मीडिया
पल्स ऑक्समीटर 
  • पल्स ऑक्समीटर की मदद से खून में ऑक्सीजन के स्तर का पता लगाया जा सकता है। ये बहुत छोटा, लेकिन बेहद ही उपयोगी उपकरण है। आप अपने डॅाक्टर से सलाह लेने के बाद इस उपकरण का इस्तेमाल कर सकते हैं।


 
विज्ञापन

5 of 8
डायबिटीज के मरीजों के लिए ग्लूकोमीटर बेहद ही उपयोगी है - फोटो : social media
ग्लूकोमीटर
  • ग्लूकोमीटर की मदद से आप शरीर में गलूकोज के लेवल का पता लगा सकते हैं। इस उपकरण की मदद से आप घर में ही अपने ब्लड शुगर लेवल की जांच कर सकते हैं। ये उपकरण डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद ही उपयोगी है। 
 
विज्ञापन

6 of 8
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
पोर्टेबल पर्सनल ईसीजी मॉनिटर
  • पोर्टेबल पर्सनल ईसीजी मॉनिटर की मदद से आप घर में ही नियमित रूप से ईसीजी रिकार्ड कर सकते हैं। इस डिवाइस का इस्तेमाल करने से पहले अपने डॅाक्टर से संपर्क कर लें।

 
विज्ञापन

7 of 8
बुजुर्गों के लिए मेडिकल अलर्ट सिस्टम डिवाइस बहुत फायदेमंद है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
मेडिकल अलर्ट सिस्टम 
  • मेडिकल अलर्ट सिस्टम बहुत ही उपयोगी डिवाइस है। घर में मौजदू बुजुर्गों के लिए ये बेहद ही फायदेमंद है। इस डिवाइस की मदद से आपके घर के बुजुर्ग जरूरत पड़ने पर आपको मदद के लिए बुला सकते हैं।
 
विज्ञापन

8 of 8
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
पेन रिलीफ डिवाइस
  • पेन रिलीफ डिवाइस की मदद से दर्द को कुछ ही समय में कम किया जा सकता है। पेन रिलीफ दवाईयों का सेवन करने से बेहतर है कि इन उपकरणों का इस्तेमाल किया जाए। आपको कई तरहों की पेन रिलीफ डिवाइस आसानी से उपलब्ध हो जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें