कोरोना वायरस से संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। देश में रोजाना हजारों नए मामले सामने आ रहे हैं। कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने के लिए खान-पान का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे इस समय डाइट में किन चीजों को शामिल करना फायदेमंद होगा। इन चीजों का सेवन करने से कोरोना वायरस से संक्रमण का खतरा कम हो जाता है। आइए जानते हैं कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने के लिए किन 10 चीजों को डाइट में शामिल करना चाहिए...
विज्ञापन
2 of 11
अश्वगंधा स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : iStock
अश्वगंधा
अश्वगंधा स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। सीमित मात्रा में अश्वगंधा का सेवन करने से कई बीमारियों से बचा जा सकता है। कोरोना काल में अश्वगंधा को डाइट में जरूर शामिल करें। रोजाना सीमित मात्रा में अश्वगंधा का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
विज्ञापन
3 of 11
हल्दी स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
हल्दी या नमक के पानी का गरारा करें
कोरोना काल में हल्दी या नमक के पानी का गरारा करें। आप हल्दी या नमक के पानी का सेवन भी कर सकते हैं। हल्दी स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती है।
4 of 11
लौंग का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : iStock
लौंग का सेवन करें
लौंग का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। कोरोना काल में डाइट में लौंग को जरूर शामिल करें। आप खाने में या चाय में लौंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। सीमित मात्रा में लौंग का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है।
विज्ञापन
5 of 11
कोरोना काल में डाइट में इलाइची को शामिल करें- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
इलाइची
कोरोना काल में डाइट में इलाइची को शामिल करें। आप डाइट में काली बड़ी और हरी इलाइची को शामिल कर सकते हैं। इलाइची का सेवन करने से पाचतंत्र मजबूत होता है। स्वस्थ रहने के लिए रोजाना सीमित मात्रा में इलाइची का सेवन किया जा सकता है।
विज्ञापन
6 of 11
आयुष मंत्रालय ने भी कोरोना से सुरक्षित रहने के लिए मुलेठी का सेवन करने की सलाह दी है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
मुलेठी
आयुष मंत्रालय ने भी कोरोना से सुरक्षित रहने के लिए मुलेठी का सेवन करने की सलाह दी है। खांसी की समस्या को दूर करने के लिए मुलेठी का सेवन किया जाता है। मुलेठी का सेवन श्वसन तंत्र के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। रोजाना मुलेठी का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है।
विज्ञापन
7 of 11
हल्दी वाला दूध स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : iStock
हल्दी वाला दूध
हल्दी वाला दूध स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। रोजाना रात को सोने से पहले हल्दी वाले दूध का सेवन करने से कई बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है। कोरोना काल में हल्दी वाले दूध का सेवन करें।
8 of 11
गिलोय स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होता है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Facebook/Khandelwal Trade Center
गिलोय
गिलोय स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होता है। गिलोय का सेवन करने से हीमोग्लोबिन का स्तर भी बढ़ता है। गिलोय प्लेटलेट्स काउंट को बढ़ाने के साथ ही रक्त के शुद्धिकरण में भी सहायक होता है। कोरोना काल में डाइट में गिलोय को अवश्य शामिल करें।
9 of 11
गर्म पानी का सेवन करने से गले के इंफेक्शन से बचा जा सकता है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
गर्म पानी का सेवन करें
गर्म पानी का सेवन करने से गले के इंफेक्शन से बचा जा सकता है। हेल्थ मिनिस्ट्री ने कोरोना से ठीक हो चुके मरीजों को गर्म पानी का सेवन करने की सलाह दी है। कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने के लिए गर्म पानी का सेवन करें।
10 of 11
कोरोना वायरस से बचाव के लिए डाइट में दालचीनी को शामिल करें- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
दालचीनी
कोरोना वायरस से बचाव के लिए डाइट में दालचीनी को शामिल करें। चाय, सब्जी, दाल बनाते समय आप दालचीनी का उपयोग कर सकते हैं। दालचीनी का सेवन करने से रोग प्रतिरोधत क्षमता मजबूत होती है।
च्यवनप्राश का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : iStock
च्यवनप्राश
स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइडलाइन के अनुसार कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने के लिए च्यवनप्राश का सेवन करने की सलाह दी गई है। च्यवनप्राश का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। आप रोजाना सीमित मात्रा में च्यवनप्राश का सेवन कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।