फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कोरोना से बचाएगा 'गले का हार', नासा ने बनाया अनोखा नेकलेस

Thu, 02 Jul 2020 12:43 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
नासा ने बनाया कोरोना से बचाने वाला नेकलेस - फोटो : NASA Jet Propulsion Laboratory
दुनियाभर में कोरोना वायरस ने कोहराम मचा रखा है। इसके संक्रमण से लाखों लोगों की मौत हो चुकी है जबकि संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। कई कंपनियों ने इसका वैक्सीन बनाने का दावा किया तो है, लेकिन अब तक वो पूरी तरह से सफल नहीं हो पाए हैं। इस बीच अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने भी एक अनोखा नेकलेस यानी गले का हार बनाया है, जिसके बारे में दावा किया जा रहा है कि वह कोरोना के संक्रमण से बचाएगा। इसे 'पल्स' नाम दिया गया है। आइए जानते हैं इसकी क्या खासियत है और यह कोरोना वायरस से कैसे बचाएगा?
विज्ञापन

2 of 5
नासा ने बनाया कोरोना से बचाने वाला नेकलेस - फोटो : NASA Jet Propulsion Laboratory
आपको ये तो पता ही होगा कि डॉक्टर या विशेषज्ञ लोगों को लगातार ये सलाह दे रहे हैं कि बार-बार अपने हाथों को साबुन से धोएं, साथ ही अपने मुंह, नाक और आंखों को छूने से बचें, ताकि वायरस शरीर में न पहुंच सके। नासा ने इन्ही सब बातों को ध्यान में रखते हुए ये खास नेकलेस तैयार किया है। इसकी खासियत ये है कि अगर आप अपने हाथों को चेहरे के पास जैसे ही ले जाएंगे, ये वाइब्रेट करने लगता है और आपको संकेत दे देता है कि आप चेहरे को न छुएं। 
विज्ञापन

3 of 5
नासा ने बनाया कोरोना से बचाने वाला नेकलेस - फोटो : NASA Jet Propulsion Laboratory
इस अनोखे नेकलेस को नासा की जेट प्रोपल्शन लैब ने तैयार किया है। इसे थ्री-डी प्रिंटर की मदद से बनाया गया है। दरअसल, इस नेकलेस में सिक्के के आकार की एक डिवाइस लगी है, जिसमें इंफ्रारेड सेंसर लगे हैं। यह सेंसर 12 इंच तक के दायरे में किसी भी चीज के आने पर वाइब्रेट करने लगता है। इसमें तीन वोल्ट की एक बैट्री भी लगी है। 

4 of 5
नासा ने बनाया कोरोना से बचाने वाला नेकलेस - फोटो : NASA Jet Propulsion Laboratory
जेट प्रोपल्शन लैब का कहना है कि जब तक कोरोना की वैक्सीन नहीं आ जाती है, तब तक इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। चूंकि सभी लोगों को धीरे-धीरे अपने काम पर लौटना है, ऐसे में ये 'पल्स' उनके लिए मददगार साबित हो सकता है। जेट प्रोपल्शन लैब के मुताबिक, इसकी कीमत भी ज्यादा नहीं है। इसे आसानी से खरीदा जा सकता है। साथ ही इसे पहनने में भी किसी तरह की परेशानी नहीं आएगी।   
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नासा ने बनाया कोरोना से बचाने वाला नेकलेस - फोटो : Social media
हालांकि ऐसा नहीं है कि अगर आपने नेकलेस पहन लिया तो आपको बाकी सावधानियां बरतने की जरूरत नहीं है। जेट प्रोपल्शन लैब का कहना है कि लोग इसे मास्क के विकल्प के तौर पर बिल्कुल भी इस्तेमाल न करें बल्कि इसे पहनने के साथ ही अन्य तरह की सावधानियां भी आपको बरतनी पड़ेंगी। इसे आसानी से लोग विकसित भी कर सकते हैं, ताकि यह सभी के लिए उपलब्ध हो सके। इससे जुड़ी हर जानकारी लैब ने जारी की है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें