कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए अधिकांश लोग अपने-अपने घरों में अपना समय बिता रहे हैं, इसके कारण किसी भी प्रकार की शारीरिक गतिविधियां नहीं हो पा रही हैं। इसके चलते उनका मेटाबॉलिज्म सिस्टम खराब हो रहा है।
चिकित्सीय स्थितियों से पीड़ित लोग, जैसे डायबिटीज और अन्य असाध्य रोग वाले लोग उच्च जोखिम में हैं। वास्तव में एक नई रिपोर्ट में पाया गया कि डायबिटीज के रोगियों के बीपी लेवल में 20 प्रतिशत तक की वृद्धि दर्ज की गई है। एक स्वास्थ्य सेवा कंपनी ने देश भर के 8,200 डायबिटीज रोगियों का सर्वेक्षण किया है।