लड़कियां अपने वजन को लेकर काफी परेशान रहती हैं। अगर थोड़ा सा भी वजन बढ़ जाता है तो उसे कम करने के लिए वह क्या कुछ नहीं करने लगती हैं। अगर आप भी वजन बढ़ने की समस्या से हैं परेशान तो आगे की स्लाइड्स में बताएं गये घरेलू नुस्खों को जरूर करें अपने डेली रुटीन में शामिल...
विज्ञापन
2 of 7
climb stairs
खुद को फिट रखने के लिए अगर आप पहली मंजिल पर रहते हैं तो दिन में कम से कम आठ से दस बार उतरे चढ़े। इसके साथ आप चाहे तो घर पर पोंछा लगा सकती हैं। इससे भी आपका शरीर दुरस्त रहता है। सुबह और शाम दोनों समय टहलना चाहिए। इससे आपका वजन और बीपी दोनों काबू में रहेंगे और जल्द से जल्द शरीर का वजन कम होगा।
विज्ञापन
3 of 7
breakfast
वजन कम करने के लिए सुबह का नाश्ता जरूर करें व रात का खाना सोने से दो से ढाई घंटे पहले खा लेना चाहिए। ऐसा करने से आपके सोने जाने से पहला ही खाना पच जाएगा। देर से डिनर करने से नींद भी ठीक नहीं आती और खाना पचता नहीं है। ऐसे में शरीर का वजन भी बढ़ता है। इस बात का ध्यान रखें कि रात के वक्त खाने में नमक कम खाएं। वजन जल्दी कम होने लगेगा।
4 of 7
water
दिनभर में कम से कम आठ से दस गिलास पानी जरूर पीएं। हो सके तो सुबह पानी की शुरुआत गुनगुने पानी से करें।
विज्ञापन
5 of 7
high protein diet
वजन घटाने के लिए प्रोटीन युक्त आहार बहुत लाभदायक है। यह आपका मोटापा कम करने में तो मदद करता ही है, इसके साथ ही यह आपकी भूख कम कर आपको पेट भरे होने का एहसास कराता है।
विज्ञापन
6 of 7
sweets
वजन कम करने के लिए चीनी का सेवन कम से कम करें। चीनी के अधिक सेवन से मोटापे के साथ साथ कई भयानक बीमारियों के होने का खतरा भी बढ़ जाता है। साथ ही खुद को प्रोसेस्ड फूड से दूर रखें।
रोजाना योग करें। आप चाहें तो कपाल भाति और सूर्य नमस्कार कर बहुत सारी पेट से संबंधित बीमारियों को दूर कर सकते हैं। इसके अलावा, संपूर्ण आहार वाली चीजें जरूर खाएं।