बढ़ते वजन ने अगर आपको भी परेशान कर दिया है। जिसकी वजह से या तो आप अपनी मनपसंद चीजों से मुंह फेर रहे हैं या जिम में घंटों पसीना बहाने के लिए मजबूर हैं तो अब सारी टेंशन छोड़ गुलाब के फूल घर ले आएं। आप सोच रहे होंगे गुलाब के फूलों का मोटापे से क्या मतलब तो आपको बता दें इस फूल में ऐसे कई औषधीय गुण हैं जो मोटापे जैसी कई बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं अपनी परेशानी दूर करने के लिए कैसे कर सकते हैं फूलों के राजा का इस्तेमाल।
विज्ञापन
2 of 5
हड्डियों की मजबूती
गुलाब में प्राकृतिक रूप से विटामिन सी पाया जाता है जो हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद होता है। जो लोग हड्डियों के दर्द की शिकायत करते हैं उन्हें हर दिन गुलकंद खाना चाहिए। ऐसा करने से उन्हें दर्द में राहत मिलेगी।
विज्ञापन
3 of 5
मोटापा
जरूरत से ज्यादा वजन बढ़ने पर व्यक्ति को कई बीमारियां घेर लेती हैं जिसके बाद या तो लोग जिम का सहारा लेते हैं या फिर डाइटिंग करने लगते हैं। अगर आप भी बढ़ते वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं तो एक गिलास पानी में 10 से 15 गुलाब के फूल की पंखुड़ियां डालकर उसे भूरा होने तक उबाल लें। इस पानी में एक चुटकी इलायची पाउडर और स्वादानुसार शहद डालकर छान लें। इस पानी को दिन में दो बार पिएं।
4 of 5
डिहाइड्रेशन से बचाव
खुद को हाइड्रेट रखने के लिएगुलकंद खाएं। ऐसा करने से शरीर में ताजगी आती है और पानी की कमी भी दूर होती है। हर रोज गुलकंद खाने से शरीर में स्फूर्ति बनी रहती है।
रोग प्रतिरोधक क्षमता
गुलाब में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जिससे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। सुबह खाली पेट 2 या 3 ताजे गुलाब की पंखुड़ियां खाने से शरीर स्वस्थ्य बना रहता है।