फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को इस उम्र तक न पिलाएं पानी...हो सकता है नुकसान, जानिए कब और कितना पानी पिलाना चाहिए? 

Sat, 08 Aug 2020 03:49 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
मां के दूध में 80 फिसदी से ज्यादा पानी होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
हमारे शरीर के लिए पानी बहुत महत्वपूर्ण होता है। स्वस्थ रहने के लिए पर्यापत मात्रा में पानी का सेवन करना बहुत जरूरी होता है। आज हम आपको बताएंगे कि बच्चों को कब और कितने पानी का सेवन करना चाहिए। साथ ही आपको ये भी बताएंगे कि किस उम्र तक बच्चों को पानी नहीं पिलाना चाहिए।

मां के दूध में 80 फिसदी से ज्यादा पानी होता है, जिस वजह से सिर्फ स्तनपान करने वाले बच्चों को अलग से पानी पिलाने की जरूरत नहीं होती है। मां के दूध से ही बच्चे के शरीर को पर्यापत मात्रा में पानी मिल जाता है।
विज्ञापन

2 of 6
आमतौर पर बच्चों को 6 महीने के बाद ही ठोस आहार देना शुरू किया जाता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बच्चों को 6 महीने के बाद पिलाएं पानी
  • कई विशेषज्ञों के अनुसार बच्चों को ठोस आहार देना शुरू करने के बाद ही बच्चों को पानी पिलाना शुरू करना चाहिए। आमतौर पर बच्चों को 6 महीने के बाद ही ठोस आहार देना शुरू किया जाता है। बच्चों को पानी पिलाना शुरू करने के लिए ये समय सही रहता है।
विज्ञापन

3 of 6
6 से 12 महीने के बच्चों को अधिक पानी की आवश्यकता नहीं होती है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
6 से 12 महीने के बच्चों के लिए पानी की मात्रा
  • 6 से 12 महीने के बच्चों को अधिक पानी की आवश्यकता नहीं होती है। रोजाना 6 से 12 महीने के बच्चों को 118.294 मिली पानी पिलाया जा सकता है। अगर बच्चा ज्यादा एक्टिव रहता है तो कभी-कभी पानी की मात्रा बढ़ाई जा सकती है।

4 of 6
1 साल की उम्र के बाद बच्चों को रोजाना लगभग 1.3 लीटर पानी की आवश्यकता होती है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
1 साल की उम्र के बाद पानी की मात्रा
  • 1 साल की उम्र के बाद बच्चा दूध कम पीने लगता है और अलग-अलग तरह के फूड का सेवन करना शुरू कर देता है, जिस वजह से बच्चे को पानी की आवश्यकता भी अधिक होने लगती है। यूनाइटेड स्टेटस डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर की रिपोर्ट के मुताबिक, 1 साल से अधिक उम्र के बच्चों को रोजाना लगभग 1.3 लीटर पानी की आवश्यकता होती है। इसमें अन्य स्रोतों से मिलने वाला पानी भी शामिल है।
विज्ञापन

5 of 6
6 महीने से पहले बच्चे को पानी पिलाने से वो दूध का सेवन कम करने लगेगा- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : child
6 महीने से पहले पानी देने से हो सकता है नुकसान
  • 6 महीने तक बच्चे के लिए मां का दूध ही संपूर्ण होता है। 6 महीने से पहले बच्चे को पानी पिलाने से वो दूध का सेवन कम करने लगेगा। दूध का सेवन कम करने से बच्चे के विकास में बाधा आ सकती है। 6 महीने तक बच्चों को पानी देने से परहेज ही करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बच्चों को हमेशा साफ पानी ही पिलाएं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बच्चों को साफ पानी पिलाएं
  • इस बात का विशेष ध्यान रखें कि बच्चों को हमेशा साफ पानी ही पिलाएं। बच्चों को उबला पानी भी पिलाया जा सकता है। बच्चों को साफ और फिल्टर्ड पानी न पिलाने से कई तरहों की बीमारियों का खतरा रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें