फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Vaccine: कोरोना की वैक्सीन कितनी कारगर होगी? जानें अमेरिकी विशेषज्ञ ने क्यों कहा ऐसा

Sat, 08 Aug 2020 03:27 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Coronavirus Vaccine - फोटो : iStock/Amar Ujala
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के लेकर दुनियाभर के लोग चिंतित हैं। सभी को इंतजार है तो बस यही कि जल्द से जल्द इसकी वैक्सीन उपलब्ध हो जाए। वैक्सीन तैयार करने में यूं तो सालों लग जाते हैं, लेकिन कोरोना महामारी जैसी स्थिति में इसकी वैक्सीन विकसित करने को लेकर बहुत ही तेजी से काम हो रहा है। दुनियाभर में 200 से ज्यादा वैक्सीन प्रोजेक्ट पर काम हो रहे हैं, जिनमें से 21 से ज्यादा वैक्सीन क्लीनिकल ट्रायल के फेज में हैं। फिलहाल यही मानकर चला जा रहा है कि कोरोना महामारी पर नियंत्रण में वैक्सीन ही कारगर उपाय साबित होगी। लेकिन कुछ विशेषज्ञ वैक्सीन को नाकाफी भी मान रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
कोरोना वायरस जांच (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
  • अमेरिका के वरिष्ठ कोरोना विशेषज्ञ और व्हाइट हाउस कोरोना वायरस टास्क फोर्स के सदस्य डॉ. एंथनी फाउची ने कहा है कि कोरोना वैक्सीन संक्रमित होने के खतरे को सिर्फ 50 या 60 फीसदी तक ही रोक सकती है। उन्होंने कहा है कि सार्वजनिक स्वास्थ्य के उपायों की जरूरत तब भी बनी ही रहेगी।
विज्ञापन

3 of 7
कोरोना वायरस जांच (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
  • बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फाउची ने कहा कि अगर महामारी को नियंत्रित करना है तो सार्वजनिक स्वास्थ्य के उपाय भी जरूरी रहेंगे। उन्होंने कहा, "वैक्सीन के बारे में हमें अभी यह नहीं पता है कि यह कितना प्रभावी होगा।" 

4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • एक दिन पहले डॉ. फाउची ने कहा था कि उन्हें धमकी दी जा रही है और उनकी बेटियों को परेशान किया जा रहा है, क्योंकि उन्होंने अमेरिका में कोरोना वायरस से निपटने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर सार्वजनिक रूप से अपनी प्रतिक्रिया दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के दावों से इतर कई बार डॉ. फाउची अपनी असहमति जता चुके हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • सीएनएन से बातचीत में डॉ. फाउची ने कहा था, "मुझे और मेरे परिवार को जान से मार डालने की धमकी, मेरी बेटियों को इस तरह परेशान करना कि मुझे अपने लिए सुरक्षाकर्मी रखना पड़े, यह अपने आप में गजब है।" कोरोना महामारी के दौरान डॉ. एंथनी फ़ाउची का चेहरा अमेरिका घर-घर में पहचाना जाने लगा है। कई बार उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ अपनी असहमति को सार्वजनिक किया था। 
विज्ञापन

6 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • मालूम हो कि अमेरिका कोरोना वायरस से प्रभावित होने वाले शीर्ष देशों में शामिल है। यहां संक्रमण के मामले 50 लाख से अधिक हैं, जबकि मरनेवालों की संख्या 1.64 लाख पार कर चुकी है। वहीं, दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1.95 करोड़ पार कर चुका है, जबकि 7.24 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • कोरोना वायरस की वैक्सीन की बात करें तो दुनियाभर में 210 से ज्यादा प्रोजेक्ट पर काम हो रहा है। इनमें 21 से ज्यादा वैक्सीन क्लिनिकल ट्रायल में है। अमेरिका के अलावा भारत, ब्रिटेन, चीन, रूस आदि देश वैक्सीन बनाने के काफी नजदीक हैं। रूस ने 12 अगस्त को दुनिया की पहली कोरोना वैक्सीन का पंजीकरण कराने की बात कही है और अक्तूबर में टीकाकरण शुरू कराने का दावा कर रहा है। फिलहाल लोगों को कोरोना की वैक्सीन का इंतजार है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें