फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहरी नींद नहीं लेने वाले हो जाएं सावधान, हो सकते हैं अल्जाइमर के शिकार

Fri, 11 Jan 2019 03:23 PM IST
कशिश मिश्रा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अल्जाइमर जैसी खतरनाक बीमारी - फोटो : social media
विज्ञापन

हाल ही में हुए शोध से इस बात का खुलासा हुआ है कि जो कम गहरी नींद लेते हैं उनके शरीर में ताऊ प्रोटीन की मात्रा अत्यधिक पाई जाती है जिससे उनके पहचानने की क्षमता कम होती चली जाती है। इससे यह पता चलता है कि व्यक्ति अल्जाइमर जैसी खतरनाक बीमारी के चपेट में आ रहा है। 

विज्ञापन

गहरी नींद लेने वाले व्यक्ति की यददाश्त मजबूत होती है - फोटो : social media
शोधकर्ताओं ने बताया है कि गहरी नींद लेने वाले व्यक्ति की याददाश्त मजबूत होती है और सुबह सो कर उठने के बाद खुद को तरोताजा महसूस करता है ऐसे व्यक्ति का एनर्जी लेवल बाकियों से ज्यादा होता है। 

व्यक्ति को कम से कम 8 घंटे की नींद लेनी बहुत जरूरी है। - फोटो : social media
आज कल के आधुनिक जीवन में लोग नींद पूरी करने की जगह अपना ज्यादा से ज्यादा समय रात को मोबाइल फोन पर देते हैं लेकिन उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं है कि ऐसा करने से उनका आने वाला समय बहुत खतरनाक हो सकता है। इसलिए किसी भी व्यक्ति को कम से कम 8 घंटे की नींद लेनी बहुत जरूरी है। 

kjhkjhk - फोटो : social media
वैज्ञानिकों द्वारा किए गए शोध में इस बात का खुलासा हुआ है कि यह रोग ज्यादातर अनुवांशिक होते हैं। इस रोग से हमारे मस्तिष्क की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचता है और उन्हें मारता भी है। 
विज्ञापन

ऐसा होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें  - फोटो : social media

ऐसा होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें 

खुद की चीजों को रखकर भूलना
अपने आप से बात करना 
अपने घर के अंदर ही खो जाना 
काम ना करने पर भी कहना कि काम हो गया है। 
बात करते वक्त व्यक्ति को घूरना 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें