बॉलीवुड में इशकजादे, औरंगजेब, टू स्टेट्स, गुंडे जैसी फिल्मों में प्रशंसा बटोर चुके अर्जुन कपूर के अभिनय के अलावा जो बात सबसे ज्यादा चर्चाओं में रही है, वह है उनकी फिट बॉडी।
सिक्स पैक एब्स वाला यह फिट बॉडी का हीरो भले ही आज लड़कियों के बीच बेहद लोकप्रिय हो लेकिन कुछ सालों पहले तक मोटापे के शिकार थे।
कौन मानेगा कि आज के सिक्स पैक एब्स वाले अर्जुन कपूर का वजन किसी जमाने में 140 किलो हुआ करता था जिसके चलते वे हीरो बनने के बारे में सोच भी नहीं सकते थे।
जानिए, किस तरह अर्जुन कपूर ने 140 किलो से सिक्स पैक एब्स तक का सफर तय किया।
इस तरह की शुरुआत
अर्जुन कपूर का एक दौर था जब अपने 140 किलो वजन के कारण वह हवाईजहाज की सीट पर फिट नहीं हो पाते थे इसलिए उन्हें हमेशा बिजनेस क्लास की टिकट लेनी पड़ती थी।
मोटापे के कारण बहुत जल्दी थकना और हमेशा बुझे-बुझे रहना उनका स्वभाव हो गया था। केवल 22 साल की उम्र में उन्हें दमा की परेशानी शुरू हो गई।
एक बार साक्षात्कार के दौरान उन्होंने खुद माना था, ''मेरे मोटापे के दौर में मैं अक्सर कहता था कि मैं पतला होना ही नहीं चाहता पर दिल ही दिल में जानता था कि मैं खुद से झूठ ही बोल रहा हूं।''
सलमान से मिली प्रेरणा
अर्जुन अभिनेता बनने के पहले निखिल आडवाणी की दो फिल्मों में उनके सहायक के तौर पर काम कर रहे थे। फिल्मों में हीरो बनने के लिए उन्हें करीब 50 किलो वजन कम करना पड़ा।
इस मामले में वह बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को अपनी प्रेरणा मानते हैं जिन्होंने उन्हें विस्वास दिलाया कि अच्छी बॉडी बनाने के बाद वह बेहतरीन अभिनेता साबित हो सकता है।
उनके अनुसार, ''सलमान की इस बात ने हमेशा मेरा आत्मविश्वास बढ़ाया जिसमें उन्होंने माना कि अगर मैं थोड़ा वजन कम कर लूं तो मैं भी अभिनेता बन सकता हूं। उन्होंने मुझपर काफी मेहनत की और अच्छी बॉडी के लिए हमेशा मेरा मार्गदर्शन किया है।''
बतौर अर्जुन, सलमान ने न केवल उनके फिटनेस शेड्यूल का मार्गदर्शन किया ब्लकि उनकी डाइट पर भी कड़ा नियंत्रण रखा है।
जमकर की यें कसरतें
चार साल में 50 किलो वजन घटाना कोई आसान काम नहीं है। इसके लिए अर्जुन को बेहद कड़ा वर्कआउट शेड्यूल पूरे अनुशासन के साथ अपनाना पड़ा है।
उनके वर्कआउट में मुख्य तौर पर वेट ट्रेनिंग और कार्डियो कसरतें, सर्कट ट्रेनिंग, क्रॉसफिट ट्रेनिंग, बेंच प्रेस, स्क्वैट, डेड लिफ्ट्स और पुल अप्स के सेट्स हैं।
उन्होंने क्रॉस फिट जैसी हाई इन्टेन्सिटी कसरत को रोजाना 20 मिनट किया। उनके अनुसार, ''अगर आप कसरत से अपने शरीर को मजबूत बनाते हैं तो आप किसी भी तरह की वेट लिफ्टिंग कर सकते हैं।''
डाइट में किए ये बदलाव
एक दौर था जब अर्जुन एक बार में छह मैक डॉनल्ड्स के बर्गर खा लेते थे लेकिन वजन कम करने और अच्छे फिजीक के लिए उन्हें अपनी डाइट पर काफी नियंत्रण रखना पड़ा।
उनके अनुसार, ''वजन घटाने के लिए केवल जिम जाने से बात नहीं बनती है बल्कि डाइट पर भी काफी नियंत्रण रखना पड़ता है और अगर मैं ज्यादा खा लूं तो मुझे जिम में भी अधिक कसरत करने की आदत डालनी पड़ी।''
उनका डाइट चार्ट कुछ ऐसा था -
नाश्ता - टोस्ट, चार से छह अंडे का सफेद भाग।
दोपहर का भोजन - बाजरा या आटे की रोटी, दाल, सब्जी और चिकन।
रात का खाना - मछली या चिकन और चावल।
सप्लीमेंट - वर्कआउट के बाद प्रोटीन शेक।
Also read : 10 Most Stylish Colours For Men To Wear This Wedding Season
Top 7 Tips for Grooms to Get Soft and Irresistible Beard