फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कामयाबी: वैज्ञानिकों ने बना लिया इन दो वायरस से बचाने वाला च्युइंग गम, 95% तक कम होगा संक्रमण का खतरा

Sun, 06 Apr 2025 07:43 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अमेरिका स्थित पेन्सिलवेनिया विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं की टीम ने एक विशेष प्रकार का एंटीवायरल च्युइंग गम विकसित किया है जिसे हर्पीज और फ्लू वायरस के खिलाफ असरदार पाया गया है। इससे  वायरल संक्रमण के लोड को 95 फीसदी तक कम किया जा सकता है।
विज्ञापन
च्युइंग गम से दूर होगा संक्रमण का खतरा - फोटो : Freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन्फ्लूएंजा (फ्लू) और हर्पीज वायरस के कारण हर साल लाखों लोग संक्रमण का शिकार होते हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो पता चलता है कि वैश्विक स्तर पर मौसमी इन्फ्लूएंजा हर साल लगभग एक अरब लोगों को संक्रमित करता है, जिसके कारण करीब 6.50 लाख लोगों की श्वसन संबंधी जटिताओं से मृत्यु हो जाती है।

विज्ञापन


65 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों में फ्लू के गंभीर रूप लेने और इसके कारण जान-जाने का खतरा अधिक देखा जाता रहा है। इसी तरह हर्पीज संक्रमण के कारण भी हर साल लाखों लोगों को संक्रमित पाया जाता है। 

अब इस प्रकार के संक्रमण को लेकर ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। अमेरिका स्थित पेन्सिलवेनिया विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं की टीम ने एक विशेष प्रकार का च्युइंग गम विकसित किया है जो हर्पीज और फ्लू वायरस के प्रसार को कम करने में मदद कर सकता है। इस गम के परीक्षण में पाया गया है कि ये  च्युइंग गम इन वायरल संक्रमण के लोड को 95 फीसदी तक कम कर सकता है।

विज्ञापन

इन्फ्लूएंजा वायरस के कारण होने वाली श्वसन समस्याएं - फोटो : Freepik.com
इन्फ्लूएंजा और हर्पीज वायरस से मिलेगी सुरक्षा

वैज्ञानिकों की टीम इस खोज को बड़ी सफलता के रूप में देख रही है, जो वायरल संक्रमणों को रोकने के तरीके को नया आकार दे सकती है। आप बस आम च्युइंग गम की तरह इस गम को चबाकर संक्रमण के खतरे को काफी कम कर सकते हैं। 

अध्ययन में पाया गया है कि हर्पीज सिम्प्लेक्स वायरस (HSV-1 और HSV-2) और इन्फ्लूएंजा-ए स्ट्रेन (H1N1 और H3N2) दोनों के वायरल लोड को कम करने में इस  च्युइंग गम से लाभ पाया जा सकत है। हर साल मौसम बदलने के साथ इन्फ्लूएंजा के मामले काफी तेजी से बढ़ने लगते हैं।  

वायरल संक्रमण के खतरे को कम करने के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों का सालाना इन्फ्लूएंजा वैक्सीन लगाने की सलाह देते हैं, हालांकि सीमित टीकाकरण कवरेज के कारण बड़ी संख्या में लोग वैक्सीनेशन से चूक जाते हैं। वहीं हर्पीज संक्रमण से बचने के लिए अभी तक कोई वैक्सीन नहीं है।


(ये भी पढ़िए-  च्युइंग गम चबाने से शरीर में बढ़ रहा है माइक्रोप्लास्टिक, कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का हो सकता है खतरा)

वैज्ञानिकों ने बनाया एंटीवायरल च्युइंग गम - फोटो : Freepik.com
कैसे बनाया गया ये गम?

इन्फ्लूएंजा मुख्यरूप से श्वसन संक्रमण है जबकि हर्पीज सिम्प्लेक्स वायरस संक्रमित व्यक्ति के मुंह-त्वचा के संपर्क में आने से फैलता है। 

वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए वैज्ञानिकों की टीम ने ऐसा तरीका ढूंढने पर ध्यान दिया जहां से दोनों वायरस सबसे ज्यादा फैलते हैं। इसके लिए वैज्ञानिकों ने लैबलैब बीन्स जिसे लैबलैब पर्पुरियस के नाम से भी जाना जाता है इसका उपयोग करके च्युइंग गम बनाया, जिसमें स्वाभाविक रूप से फ्रिल (FRIL) नामक एक विशेष प्रोटीन होता है। यह प्रोटीन वायरस को बढ़ने से रोकने और उसे बेअसर करने में मदद कर सकता है।

मुंह में ही वायरस को कर देगा बेअसर - फोटो : Freepik.com
कैसे होगा इसका असर

जब आप इस गम को चबाएंगे तो इससे लगातार एंटीवायरल प्रोटीन रिलीज होता रहेगा, जो वायरस को शरीर में बढ़ने से पहले ही बेअसर कर देगा। प्रयोगशाला में दो ग्राम की एक च्युइंग गम को वायरल संक्रमण के जोखिमों को कम करने में 95% तक कारगर पाया गया है। शोधकर्ताओं का दावा है कि यह मानव उपयोग के लिए बिल्कुल सुरक्षित है। 

पेन स्कूल ऑफ डेंटल मेडिसिन के प्रोफेसर हेनरी डैनियल ने कहा, इसके परिणाम आशाजनक हैं। अभी इंसानों पर इसके व्यापक परीक्षण किए जाने हैं जिससे प्रभाविकता का और अच्छी तरह से आकलन किया जा सके।
विज्ञापन

संक्रामक रोगों से मिलेगी सुरक्षा - फोटो : Freepik.com
एवियन इन्फ्लूएंजा या बर्ड फ्लू को रोकने के लिए भी प्रयास

आगे के चरणों में वैज्ञानिकों की टीम समझने की कोशिश कर  रही है कि यह गम एवियन इन्फ्लूएंजा या बर्ड फ्लू से लड़ने में कैसे मदद कर सकता है?

प्रोफेसर डैनियल कहते हैं, तमाम प्रकार के वायरस के प्रसार को नियंत्रित करना अभी भी दुनियाभर के लिए एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। बीन पाउडर जैसे प्राकृतिक खाद्य उत्पादों का उपयोग करना जो एक स्मार्ट तरीका है।

ये च्युइंग गम कब तक लोगों के लिए उपलब्ध हो सकेगा इसकी जानकारी नहीं दी गई है। 



--------------
स्रोत और संदर्भ
Debulking influenza and herpes simplex virus strains by a wide-spectrum anti-viral protein formulated in clinical grade chewing gum


अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें