फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुटकियों में एसिडिटी से राहत देंगे ये घरेलू नुस्खे, आजमा कर देखें

Sun, 31 Mar 2019 09:33 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
गैस या एसिडिटी आम बीमारी है लेकिन काफी गंभीर समस्या है। कभी-कभी गैस बनने की वजह से पेट, सीने और सिर में तेज दर्द होता है। इसे बिलकुल भी नजरअंदाज न करें क्योंकि आजकल की जीवनशैली इतनी अनुशासनहीन हो चुकी है की रोग को हम खुद ही दावत देते हैं। ऐसे में जरुरी है कि आपको उन घरेलु नुस्खों कि जानकारी हो जो आपकी समस्या का समाधान तुरंत कर सकें। 
विज्ञापन

2 of 7
नींबू का रस व अदरक एक-एक चम्मच लें, फिर उसमें थोड़ा सा काला नमक मिलाएं और इसे खाने के बाद खाएं, इससे पाचन शक्ति अच्छी होती है और गैस की समस्या भी दूर होती है। 
विज्ञापन

3 of 7
अजवायन के पाउडर को गर्म पानी के साथ खाएं, इससे गैस, बदहजमी से आराम मिलता है। रोज 2 - 3 छोटी हरड़ मुंह में डालकर चूसते रहें, फायदा होगा।

4 of 7
मूली के जूस में काला नमक और हींग मिलाकर पिएं। ज्यादा पानी पिएं, इससे पेट साफ होगा और गैस नहीं बनेगी। प्याज के रस में काला नमक और हींग मिलाकर पीने से पेट की गैस और दर्द ठीक हो जाता है। 
विज्ञापन

5 of 7
सेब के सिरके को दो चम्मच गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से गैस में तुरंत राहत मिल जाती है। चुटकी भर भुना जीरा, काला नमक और पुदीना छाछ में मिलाकर खाना खाने के बाद पीने से गैस की समस्या आमतौर पर नहीं उभरती। 
विज्ञापन

6 of 7
मेथीदाना और गुड़ को पानी में डालकर उबाल लें और इस पानी को छानकर पी लें, गैस में आराम मिलेगा। (जिन लोगों का शरीर कमज़ोर हो, चक्कर आते हों तो वे मेथीदाना का इस्तेमाल न करें)। दो चुटकी पिसी हुई हल्दी में 2 चुटकी नमक मिलाकर गर्म पानी के साथ पिएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
खाने के साथ टमाटर, मूली, खीरे पर काला नमक डालकर खाएं, फायदा होगा। अदरक के टुकड़े पर काला नमक लगाकर मुंह में डालकर चूसते रहें, धीरे -धीरे गैस बनना बंद हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें