फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसे खतरनाक हो सकता है सैनिटाइजर? जानिए कब, कितनी बार और कितनी मात्रा में करें इस्तेमाल

Wed, 27 May 2020 06:19 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
सैनिटाइजर का अधिक इस्तेमाल खतरनाक भी हो सकता है - फोटो : Pixabay
देश- दुनिया में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार बढ़ोतरी होते जा रही है। इस वायरस से बचने का एक ही तरीका है साफ-सफाई। सैनिटाइजर के इस्तेमाल से आसानी से हाथों को साफ किया जा सकता है। अभी तक कोरोना से बचाव के लिए सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने की सलाह दी जा रही थी। पर आज आपको बताते हैं कि सैनिटाइजर का अधिक इस्तेमाल खतरनाक भी हो सकता है। सैनिटाइजर का अधिक इस्तेमाल सेहत के लिए ठीक नहीं है। आइए आज जानते हैं सैनिटाइजर के अधिक इस्तेमाल से क्या नुकसान हो सकता है और इसका कितनी बार और कितनी मात्रा में यूज किया जा सकता है...

 
विज्ञापन

2 of 8
जरूरी हो तभी सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें - फोटो : Pexels.com
अच्छे बैक्टीरिया भी मर जाते हैं
  • शरीर में अच्छे और बुरे दोनों तरह के बैक्टीरिया पाए जाते हैं। सैनिटाइजर के अधिक इस्तेमाल से बुरे बैक्टीरिया के साथ ही अच्छे बैक्टीरिया भी समाप्त हो जाते हैं। इन अच्छे बैक्टीरिया का हमारे शरीर में होना बहुत जरूरी है क्योंकि ये हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। एक रिपोर्ट मे ये कहा गया है कि अगर जरूरी हो तभी हमें सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना चाहिए।
अगली स्लाइड्स में जानिए किन परिस्थितयों में सैनिटाइजर का उपयोग नहीं करना चाहिए....
विज्ञापन

3 of 8
साबुन से हाथ धोना ज्यादा बेहतर विकल्प हो सकता है - फोटो : social media
अगर आपके पास साबुन से हाथ धोने का विकल्प हो
  • एक रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि साबुन से हाथ धोना ज्यादा बेहतर विकल्प हो सकता है। कीटाणुओं को नष्ट करने के लिए 20 सेंकड तक साबुन और पानी से हाथ धोने चाहिए। अगर जरूरी हो तब ही सैनिटाइजर का प्रयोग करें।

 

4 of 8
सैनिटाइजर गंदे हाथों को सही तरीके से साफ नहीं कर पाता है - फोटो : social media
गंदे हाथों को साफ नहीं करता सैनिटाइजर
  • सैनिटाइजर गंदे हाथों को सही तरीके से साफ नहीं कर पाता है। उदाहरण के लिए आपको बताते हैं, अगर आपके हाथों में किचड़ या मिट्टी लगी है और आप उस समय सैनिटाइजर का प्रयोग करेंगे तो इससे हाथ साफ नहीं हो पाएंगे। एक रिपोर्ट के अनुसार सैनिटाइजर मिट्टी लगे हुए हाथों के किटाणुओं को मारने में सक्षम नहीं है, इसलिए हाथों को पानी और साबुन से धोना ही बेहतर है। खेतों में काम करने के बाद या कहीं बाहर से आने के बाद साबुन और पानी से हाथ धोएं।


 
विज्ञापन

5 of 8
इंफेक्शन होने का खतरा सांस लेते समय हवा की बूंदों से रहता है - फोटो : social media
कोई बार-बार छींक रहा है तो न करें सैनिटाइजर का प्रयोग
  • अगर आपके पास में बैठा हुआ व्यक्ति बार-बार छींक रहा है तो आपको हर बार सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने की आवश्यता नहीं है। ऐसी परिस्थिति में इंफेक्शन होने का खतरा सांस लेते समय हवा की बूंदों से रहता है। बेहतर है उस व्यक्ति से दूरी बनाई जाई। ऐसे समय में सैनिटाइजर के अधिक इस्तेमाल से बचें।
 
विज्ञापन

6 of 8
सैनिटाइजर के अधिक इस्तेमाल से प्रतिरोधी बैक्टीरिया पैदा हो सकता है - फोटो : Social Media
हैंड सैनिटाइजर के अधिक प्रयोग से बैक्टीरिया समय के साथ प्रतिरोधी हो जाते हैं
  • बहुत से लोगों को बार-बार सैनिटाइजर 
  • का इस्तेमाल करने की आदत हो गई है। एक शोध के अनुसार बार- बार सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने से प्रतिरोधी बैक्टीरिया पैदा हो सकता है। इस शोध में बताया गया है कि हैंड सैनिटाइजर के अधिक प्रयोग से बैक्टीरिया समय के साथ प्रतिरोधी हो जाते हैं। हम जितना ज्यादा हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करते हैं, उतने ही कीटाणु अल्कोहल के प्रति सहनशील हो जाते हैं। इसलिए इसका इस्तेमाल तब ही करें जब आपके पास साबुन और पानी से हाथ धोने का विकल्प न हो। अगर आपको भी बार-बार सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने की आदत हो गई है तो इसे तुरंत छोड़ दें।

 
विज्ञापन

7 of 8
सैनिटाइजर से हाथों की त्वचा रूखी होने लगती है - फोटो : social media
अधिक इस्तेमाल से त्वचा पर पड़ता है असर 
  • सैनिटाइजर के अधिक इस्तेमाल से हाथों की त्वचा रूखी होने लगती है। बेहतर यही है कि इसका इस्तेमाल सही तरीके से और जरूरत पड़ने पर ही किया जाए।


 
विज्ञापन

8 of 8
सैनिटाइजर लगाने के बाद हाथों को 20 सेंकड तक रगड़ना चाहिए - फोटो : social media
सैनिटाइजर को इस्तेमाल करने का सही तरीका
  • एक रिपोर्ट में बताया गया है कि सैनिटाइजर लगाने के बाद हाथों को 20 सेंकड तक रगड़ना चाहिए। हाथों को तब तक रगड़े जब तक आपके हाथ सूख न जाएं। हैंड सैनिटाइजर के इस्तेमाल से कई तरहों के इंफेक्शन से बचा जा सकता है, परंतु इसका अधिक इस्तेमाल न ही करें तो बेहतर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें