फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑफिस से लौटने के बाद और किसी भी समय महसूस होती है थकान तो हो जाएं अलर्ट, इन बीमारियों का है खतरा

Thu, 14 Mar 2019 02:08 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : pixabay
एक सवाल ऐसा है जिसका आजकल हर व्यक्ति सामना रहा है, 'मैं इतना थका हुआ क्यों हूं?' हालांकि, जबकि सभी को ये भी पता है कि उन्हें उतना आराम नहीं मिल रहा है जितना एक व्यक्ति को दिन में करना चाहिए। जिसका सबसे बड़ा कारण है नींद पूरी न होना। शिकागो विश्वविद्यालय में किए गए एक अध्ययन के अनुसार, लोग इस बात से बहुत अधिक प्रभावित होते हैं कि वे वास्तव में कितना सो रहे हैं और वास्तव में सिर्फ 6 या उससे कम घंटे की नींद ले पाते हैं । अगर आप नींद के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं, तो खासकर ऑफिस जाने वाले लोग ध्यान दें हो सकता है ये 6 कारण आपको हर समय थका रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : pixabay
अगर आप दिन में खुद को का एनर्जी लेवल बढ़ाए रखने के लिए जंक फूड पर निर्भर हैं, तो आप खुद के साथ नाइंसाफी कर रहे हैं। “अपर्याप्त आयरन, बी 12, और फोलेट का कम स्तर थकान का परिणाम होगा क्योंकि आपके शरीर को ऊर्जा मेटाबोलिज्म का स्तर बनाए रखने के लिए इन पोषक तत्वों की जरूरत होती है।तो खुद को स्वस्थ रखना आपके हाथ में है इसलिए हरी सब्जी, लीन मीट और अनाज खाएं।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : pixabay
सोने से पहले बहुत ज्यादा पानी पीने से आपको रात में बार-बार उठना पड़ सकता है और उसके विपरीत दिन भर बिलकुल कम पानी पीने से भी अपने एनर्जी लेवल पर हानिकारक असर पड़ता है। तो नियमित रूप से दिन भर थोड़ा थोड़ा पानी पीते रहें। साथ ही सोने से पहले बहुत ज्यादा पानी न पिएं ताकि रात में उठना न पड़े। 

4 of 6
- फोटो : pixabay
यूं तो तनाव आजकल एक गंभीर बीमारी बन चूका है। हालांकि बेवजह तनाव लेना भी लोगो की आदत बन चुकी ही इसमें कोई शक नहीं है। बीएमसी मनोचिकित्सा में प्रकाशित एक अध्ययन के परिणामों के अनुसार, तनाव-विशेष रूप से काम के प्रेशर की वजह से ज्यादा होता है। ऐसे में थकान का होना जाहिर सी बात है, इसलिए जरुरत से ज्यादा सोचना बंद करें और साल में एक बार अच्छी जगह छुट्टी मनाने जरूर जाएं।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : pixabay
अनिद्रा, थकान और आलस की बड़ी वजह शराब भी है। ये आपको बहुत थका हुआ महसूस कराती है, इससे फर्क नहीं पड़ता कि आप कब और कितना सेवन करते हैं। हालांकि, जितना अधिक आप पीते हैं, उतना अधिक थका हुआ पुरे दिन महसूस करेंगे। न्यूरोलॉजी में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, नियमित रूप से शराब का सेवन करने वालों को आरईएम स्लीप डिसऑर्डर विकार भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : pixabay
आपके खाने में कम आयरन भी थकान और अनिद्रा की बड़ी वजह हो सकती है। वैसे एनीमिया के कुछ ऐसे छोटे केस भी हैं जो जल्दी पकड़ नहीं आते और बाद में परेशानी अधिक बढ़ सकती है। हालांकि डॉक्टर द्वारा दिए गए आयरन के पूरक और डाइट में परिवर्तन कुछ ही समय में आपकी ऊर्जा के स्तर को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें