फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, कैसे घटाया अदनान सामी ने 165 किलो वजन

विज्ञापन
विज्ञापन
दुनिया के सबसे तेज़ पियानो प्लेयर होने का रुतबा रखने वाले अदनान सामी का नाम अक्सर सुर्ख़ियो में रहा है।
विज्ञापन


बीबीसी हिन्दी से एक ख़ास मुलाक़ात में अदनान ने अपनी संगीत यात्रा, विवादित रहे वैवाहिक जीवन और 165 किलो वज़न घटाकर अपने लिए नई ज़िंदगी दोबारा लाने पर खुल के बात की।

आज भी अदनान सामी की वो भारी भरकम इमेज लोगों के मन में बसी है। ऐसे में सामान्य से बेहद कम वज़नी हो चुके अदनान आपको हैरान कर देते हैं।

अपने वज़न को लेकर अदनान बताते हैं, "मैंने 165 किलो वज़न कम किया है। बहत लोगों को ऐसा लगता है कि मैंने ये वज़न डॉक्टर्स और मेडिकल प्रोसेस से हासिल किया है और उससे भी कमाल की बात तो ये है कि कई डॉक्टर्स जिन्हें मैं जानता भी नहीं इस बात का क्रेडिट लेने लगे हैं और उनमे से कुछ तो इसका विज्ञापन भी देने लगे।
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, "हक़ीक़त ये है कि मैंने एक हाई प्रोटीन डाइट को फ़ॉलो किया और उसमें हर तरह की प्रोटीन मैं खा सकता था, शर्त सिर्फ़ इतनी थी के वो बिना तेल के हों।"
Trending Videos

वज़न कम करने की वजह

वज़न कम करने के बाद अदनान के जीवन में कई बदलाव आए और सबसे अच्छी बात थी उन्हें मिलने वाला फ़िल्म ऑफ़र।

उन्होंने बताया, "वज़न कम होने के बाद बहुत सारी ऐसी चीज़ें होने लगी जिसका अन्दाज़ा मुझे भी नहीं था। उनमें से एक थी एक्टिंग का ऑफ़र। मैंने ये तय किया था कि मैं वही फ़िल्म करूंगा जो मुझे चैलेंज करे।"

अदनान बहुत जल्द एक फ़िल्म में आ रहे हैं, "मैंने एक स्क्रिप्ट अभी पसंद की है और 2015 के शुरू में शायद ये फ़िल्म फ्लोर पर जाएगी। ये एक फ़न फ़िल्म होगी और मेरा किरदार नॉन-म्यूज़िकल होगा।"
विज्ञापन

और भी रहे विवाद

अदनान पिछले 15 सालों से भारत में हैं लेकिन एक पाकिस्तानी नागरिक होने के कारण कोई परेशानी होने से वो इनकार करते हैं।

उन्होंने कहा, "मैं यहां बेहद ख़ुशी और प्यार से रह रहा हूं। ये हक़ीक़त है कि भारत में मुझे कभी कोई दिक्कत नहीं हुई।"

अदनान अपनी वर्तमान संगिनी रोया की तारीफ़ करते नहीं थकते।

वो कहते हैं, "ज़िंदगी में मैंने अगर एक भी काम ठीक से किया होगा कि ऊपरवाले ने मुझे इतना बड़ा ईनाम दिया है और वो है रोया। वो एक फ़रिश्ते की तरह मेरी ज़िंदगी में आई और जिस अंदाज़ से उसने मुझे समेटा है वो शायद कोई और न कर पाता।"

अदनान ने एक लंबे समय के बाद फ़िल्म 'किल दिल' के गाने 'स्वीटा' से पार्श्व गायन में वापसी की है, इससे पहले ग़ुलज़ार के साथ शाद अली की ही फ़िल्म 'साथिया' का टाइटिल गीत उन्होंने गाया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें