भारत के कई हिस्सों से आए दिन भूख से मौत की खबरें आती रहती हैं। इसके अलावा और भी कई देश हैं जहां भूख से मौत का आकड़ा सामने आया है। द लैंसेट जर्नल में प्रकाशित स्टडी के लिए 195 देशों का आंकलन किया गया है। आंकलन करने से पता चला है कि दुनिया भर में हर पांच में से एक व्यक्ति की मौत का यह आकड़ा लगभग एक करोड़ दस लाख मौतों के बराबर है। खराब और संतुलित भोजन न करने से भारत में हर साल 100 से भी ज्यादा मौतें होती हैं। इस स्टडी के दौरान शोधकर्ताओं ने ऐसा दावा किया है। शोधकर्ताओं के मुताबिक साबुत अनाज और फलों के कम सेवन करने के कारण ये मौत होती है।